जज के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी

रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में चोरों ने एक फैमिली कोर्ट के जज के बंद फ्लैट का ताला काटकर चार लाख के सामान चोरों ने चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 01:21 AM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 01:21 AM (IST)
जज के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
जज के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी

पटना (दानापुर)। रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में चोरों ने एक फैमिली कोर्ट के जज के बंद घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 4 लाख की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित मजेस्टिक त्रिवेणी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 503 निवासी जज श्याम किशोर झा जहानाबाद के फैमिली कोर्ट के जज हैं। बताया जाता है कि जज श्याम किशोर झा परिवार के साथ घर बंदकर रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसकी भनक चोरों को लग गई और घर का ताला तोड़कर खंगाल दिया। चोरों ने घर में रखे जेवर और नकदी समेत करीब चार लाख के सामान की चोरी कर ली। जज के बेटे वैभव ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो ताला टूटा था और जेवर, कीमती सामान व नकद गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जाच में जुटी रही। पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जहानाबाद में पदस्थापित फैमिली कोर्ट के जज श्याम किशोर झा के बंद घर में चोरी हुई है। वे जहानाबाद में रहते हैं। यहा फ्लैट बंद रहता था। उनका पुत्र वैभव जब आया तो घटना की जानकारी हुई। करीब साढे़ तीन लाख की चोरी हुई है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की गई है। संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : नगर क्षेत्र के नया टोला राघोपुर गाव से बीते रात चोरों ने एक घर से हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़िता गीता देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात हम घर में सोये थे। इसी बीच चोरों ने सीढ़ी के रास्ते मेरे घर में घुसकर चेन, झुमका एवं तीन मोबाइल चोरी कर ली।

मसौढ़ी : थाना के जमालपुर गाव के पास रेलवे फाटक के पीछे स्थित एक किसान की केबिन से शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने तीन हॉर्स पावर की मोटर चोर कर ली। नदौल गोला ग्रामवासी शिव प्रसाद ने मामला दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी