बहू ने मायके से भाइयों को बुलवाया और ससुरालवालों का किया यह हाल, सिवान के भगवानपुर की घटना

अक्‍सर बहू की प्रताड़ना की शिकायतें आती हैं। लेकिन सिवान के भगवानपुर थाने में जो शिकायत आई है वह ससुरालवालों की प्रताड़ना की है। सडीहा गांव में बहू पर ससुर ने अपने घर वालों बुलवाकर पिटाई करवाने का आरोप लगाया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 05:25 PM (IST)
बहू ने मायके से भाइयों को बुलवाया और ससुरालवालों का किया यह हाल, सिवान के भगवानपुर की घटना
बहू व उसके भाइयों पर प्राथमिकी। सांकेतिक तस्‍वीर

भगवानपुर (सिवान), संवाद  सूत्र। अक्‍सर बहू की प्रताड़ना की शिकायतें आती हैं। लेकिन सिवान के भगवानपुर थाने में जो शिकायत आई है वह ससुरालवालों की प्रताड़ना की है। सडीहा गांव में बहू पर ससुर ने अपने घर वालों बुलवाकर पिटाई करवाने का आरोप लगाया है। मारपीट कर जख्‍मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामआशीष प्रसाद ने बहू तथा उसके दो भाइयों को आरोपित किया है।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि राम आशीष प्रसाद ने आवेदन देकर अपनी बहू करिश्मा देवी, उसके भाई नवल कुमार प्रसाद व अभय कुमार प्रसाद सहित चार लोगों की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि बहू ने इन लोगों को बुलाकर घर के सभी लोगों की पिटाई कराई। पुत्र मनीष कुमार को भी मारपीट कर जख्‍मी कर दिया।  

मारपीट में पति-पत्‍नी व पुत्र घायल 

दारौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति, पत्नी व पुत्र है। घायल अशोक पासवान, संगीता देवी और अभिराज पासवान हैं। जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना थाने को दी गई है।

हत्‍या की नीयत से किशोर का गला रेता 

गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर दियरा क्षेत्र में गांव के एक किशोर की हत्या करने की नीयत से बदमाशों ने उसके गले को धारदार हथियार (हसुआ) से काट कर घायल कर दिया गया। खून से लथपथ किशोर को स्वजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान ग्यासपुर निवासी रामकेवल राजभर के पुत्र राजा राजभर के रूप में हुई है। घायल राजा के पिता ने बताया कि राजा सुबह नौ बजे खेत देखने के लिए दियरा क्षेत्र में गया था। जब वह एक बजे तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। उसकी खोजबीन शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि दियरा क्षेत्र में किसी ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करते हुए हसुआ से उसका गला रेतकर हत्या कर दी है।

chat bot
आपका साथी