तेंदुओं को मिला नया आशियाना, अब और पास से देख सकेंगे दर्शक

संजय गांधी जैविक उद्यान में रह रहे तेंदुओं को नया आशियाना मिल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2017 03:02 AM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2017 03:02 AM (IST)
तेंदुओं को मिला नया आशियाना, अब और पास से देख सकेंगे दर्शक
तेंदुओं को मिला नया आशियाना, अब और पास से देख सकेंगे दर्शक

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान में रह रहे तेंदुओं को नया आशियाना मिल गया है। रविवार को पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने उद्यान के नए केज का उद्घाटन किया। केज को बनाने में 97 लाख रुपये खर्च किए गए। उद्घाटन के बाद नाइट हाउस से राजा और रानी नाम के दो तेंदुओं को नए केज में लाया गया।

मंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर में अब लोग पास से निडर होकर तेंदुए को देख पाएं इसके लिए मोटे शीशे लगाए गए हैं। मौके पर पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीके शुक्ला, मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक यूएस झा, राकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, निदेशक नंदकिशोर, चिकित्सक समरेन्द्र बहादुर सिंह, रेंज ऑफिसर केके हिमांशु, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

शावक को देख तेज प्रताप हुए प्रसन्न

मंत्री ने बाघ शावकों की अठखेलियां करते सीसीटीवी पर देखी। नए केज का उद्घाटन करने पहुंचे पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव उद्यान में बने नाइट हाउस का भी निरीक्षण किया। तेज प्रताप ने उद्यान के चारों तरफ चक्कर लगाया। झरने के पास बने टीले पर बाघ की आकृति देख भी वो आश्चर्यचकित हुए।

दो तेंदुओं का होगा डिस्प्ले

उद्यान निदेशक नंद किशोर ने कहा कि मात्र दो तेंदुओं को डिस्प्ले केज में लाया गया है। वहीं नाइट हाउस में चार तेंदुए रखे जाएंगे। साथ ही एक बड़ी नर्सरी भी है। इसमें रहने वाले तेंदुओं को दर्शक नहीं देख पाएंगे। शावकों के लिए एक अलग से नर्सरी का निर्माण किया गया है। अभी उद्यान में पांच तेंदुए हैं।

नक्शा देख मंत्री बोले, बन सकता था गोल्फ क्लब

संजय गांधी जैविक उद्यान का नक्शा देखने के क्रम में पर्यावरण एवं वन मंत्री बोले गोल्फ कल्ब चिड़ियाघर में रहता तो बाघ, शेर, तेंदुआ के लिए सफारी बना दिया जाता। प्राकृतिक वातावरण में यहां विचरण करते। मंत्री वापस होने के क्रम में निदेशक कार्यालय में चिड़ियाघर का नक्शा देख रहे थे।

chat bot
आपका साथी