सुशील मोदी का पलटवार- लालू के साथ ऊंची जातियों के आठ दोषी भी गए जेल

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के चलते सातवीं बार जेल गए, लेकिन अपनी तुलना वे नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं से कर रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Dec 2017 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Dec 2017 09:04 PM (IST)
सुशील मोदी का पलटवार- लालू के साथ ऊंची जातियों के आठ दोषी भी गए जेल
सुशील मोदी का पलटवार- लालू के साथ ऊंची जातियों के आठ दोषी भी गए जेल

पटना [राज्य ब्यूरो]। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर राजद के बयानवीरों पर करारा पलटवार किया। सुशील मोदी ने लिखा है कि सरकारी खजाने से 89.4 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के चलते सातवीं बार जेल गए, लेकिन अपनी तुलना वे नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं से कर रहे हैं। आत्मश्लाघा और अवैध सम्पत्ति बनाने में लोकलाज खो देने वाले लोग कैसा नेतृत्व करेंगे?

अगले ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि 1000 करोड़ के चारा घोटाला से जुड़े दूसरे मामले में लालू प्रसाद सहित जिन 16 लोगों को दोषी पाया गया, उनमें से 8 अभियुक्त ( 50 फीसद) ऊंची जातियों के हैं। उधर जगन्नाथ मिश्र समेत जिन 8 लोगों को बरी किया, उनमें 4 (50 फीसद) दलित और पिछड़ी जातियों के लोग हैं। तथ्यों से आंख मूंद राजद के लोग न्यायपालिका पर जातिवादी आरोप लगा रहे हैं।

पाप-पुण्य का विवेक हुआ नष्ट

बेनामी सम्पत्ति के समर्थन की राजनीति के लिए संन्यास तोडऩे वाले एक समाजवादी नेता अब महसूस कर रहे हैं कि 21 साल पहले लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले में जनहित याचिका दायर कर उन्होंने पाप किया था। दरअसल, पाप तो वे अब कर रहे हैं। संन्यास से पतन के बाद पाप-पुण्य का विवेक नष्ट हो जाता है।

chat bot
आपका साथी