बाल दिवस पर पाठ्य सामग्रियों का वितरण

पटना सिटी। बाल दिवस के मौके पर बुधवार को अनुमंडल के विभिन्न सामाजिक संस्थानों में पाठ्य सामग्री का व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:28 PM (IST)
बाल दिवस पर पाठ्य सामग्रियों का वितरण
बाल दिवस पर पाठ्य सामग्रियों का वितरण

पटना सिटी। बाल दिवस के मौके पर बुधवार को अनुमंडल के विभिन्न सामाजिक संस्थानों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

आलमगंज-खाजेकलां प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कसेरा टोली स्थित कसेरा पंचायत भवन में अध्यक्ष सुजीत कसेरा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। बाल दिवस के मौके पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरण के दौरान फैजू रहमान, मो. हनीफ शेख, प्रमोद सिन्हा, डॉ. विनोद अवस्थी, फिरोज हसन, राजद नेता मो. इकबाल अहमद, मो. चांद कासिम, भूषण माली, सरदार जगजीत ¨सह, मनोज मेहता, गुरु चरण ¨सह, धर्मनाथ कसेरा समेत अन्य थे। उधर, ऑल इंडिया राजीव गांधी फोरम के तत्वावधान में सिद्धपीठ श्री छोटी पटनदेवी में बाल दिवस के मौके पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष द्विवेदी तथा संचालन अभय जायसवाल ने किया। पुस्तक वितरण के दौरान कौशल किशोर ¨सह, प्रमोद सिन्हा, बलराम यादव, विनय कृष्णा, शशिकांत मिश्रा, परवेज अंसारी, योगेंद्र राम, तनवीर अहमद खान, गौरी पासवान समेत अन्य ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। बाल दिवस पर बच्चों को याद आए चाचा नेहरू

बिक्रम: बाल दिवस के अवसर पर बिक्रम प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्त्रम आयोजित किए गए। प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू की तस्वीर पर पुष्पाजलि अर्पित की। वहीं इनके द्वारा आकर्षक सास्कृतिक कार्यक्त्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर संस्थके निदेशक राजीव रंजन, किरण मिश्र, प्राचार्या सुनीता कुमारी, वीणा देवी, चिंता देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी