स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स वर्कशॉप में छात्रों ने बढ़ाया अपना ज्ञान

बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल में छात्रों के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व इलेक्ट्रानिक्स के विषय में जानकारियां हासिल कीं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 03:00 PM (IST)
स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स वर्कशॉप में छात्रों ने बढ़ाया अपना ज्ञान
स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स वर्कशॉप में छात्रों ने बढ़ाया अपना ज्ञान
पटना, जेएनएन। बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल पटना में सोमवार को स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों की ओर से गए स्वागत गीत से हुई। वर्कशॉप में कक्षा सात से कक्षा दस के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने कई तरह की रोचक जानकारियां हासिल कीं। विद्यालय के उप प्राचार्य मो. अशफाक इकबाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वर्कशॉप के दौरान सहायक निदेशक ने छात्रों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और इलेक्ट्रानिक्स के विषय में वर्किंग मॉडल से जानकारियां दीं। अंत में छात्रों को इलेक्ट्रानिक किट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सहायक संस्थापक मनीष कुमार, अभिषेक एवं शनि आदि उपस्थित रहे।
chat bot
आपका साथी