बाढ़ में जांच करने गई पुलिस पर पथराव

बाढ़ स्थानीय थाने के उमानाथ मोहल्ले में एक महिला के आवेदन पर जाच करने गयी पुलिस पर असामाजिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:21 PM (IST)
बाढ़ में जांच करने गई पुलिस पर पथराव
बाढ़ में जांच करने गई पुलिस पर पथराव

बाढ़: स्थानीय थाने के उमानाथ मोहल्ले में एक महिला के आवेदन पर जाच करने गयी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गयी। गनीमत रही की किसी को चोट नहीं लगी है। पथराव के दौरान पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को मौके पर बुलाया। जवानों के पहुंचते ही असामाजिक तत्व भाग निकले।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान लोगों से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान बदमाश उनसे उलझ गये। सरकारी कार्य में बाधा नहीं पहुंचाने की नसीहत दी गई तो पथराव शुरू कर दिया। मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। शनिवार की देर शाम तक उनकी शिनाख्त की जा रही थी। ड्रेनेज का पानी छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संस, बाढ़: सहनौरा गाव के पास एनटीपीसी की ओर से ड्रेनेज का पानी छोड़े जाने पर जलजमाव का दंश झेल रहे लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उच्चपथ जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर एनटीपीसी थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी एनटीपीसी प्रबंधन को भी दी गयी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशितों को समझाकर जाम हटवाया। धनरुआ में करंट से अधेड़ की मौत

संसू, धनरुआ : थाना क्षेत्र के खडीहा गाव में शुक्रवार की देर शाम अर्जुन पासवान (50 वर्ष) की मौत करंट लगने से हो गई। अर्जुन खेत में शौच करने गए थे। इसी दौरान नंगे तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी