BJP के इशारे पर सपा हुई गठबंधन से बाहर : मायावती

बसपा सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि बिहार में भाजपा के इशारे पर समाजवादी पार्टी तीन दलों वाले बने महागठबंधन से बाहर हुई है। बसपा सवर्ण गरीबों के लिए भी आरक्षण की हिमायती है।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2015 07:12 AM (IST)
BJP के इशारे पर सपा हुई गठबंधन से बाहर : मायावती

जागरण टीम, पटना। बसपा सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि बिहार में भाजपा के इशारे पर समाजवादी पार्टी तीन दलों वाले बने महागठबंधन से बाहर हुई है। बसपा सवर्ण गरीबों के लिए भी आरक्षण की हिमायती है। वह मंगलवार को कैमूर और रोहतास में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन की भागीदारी को लेकर संघर्ष कर रही है। इसी परिपेक्ष में बसपा यूपी की तर्ज पर बिहार में विकास के खातिर चुनाव मैदान में उतरी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भाजपा के हिमायती बन रहे हैं।

इसी वजह से सपा प्रमुख भाजपा के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा का गुरु आरएसएस है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इशारे पर केन्द्र की सरकार समीक्षा की आड़ में आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। इसके लिए बसपा सरकार लड़ाई लड़ रही है। भाजपा बिहार में सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता को तरह-तरह का प्रलोभन दे रही है, लेकिन किए गए वादों को भाजपा पूरा करने में असफल साबित हो रही है। काला धन की वापसी न होना और कमरतोड़ महंगाई इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

रोहतास के करगहर में मायावती ने कहा कि आजादी के बाद भी किसान, मजदूर व गरीबों को समुचित लाभ नहीं पहुंचाया जा सका। केंद्र व राज्य सरकारें गरीब विरोधी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।

chat bot
आपका साथी