कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का बिहार में असर, पटना में सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा Patna News

राजधानी में मौैसम बदल गया है। रविवार को सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। धूप न निकलने से मौसम में कनकनी महसूस की जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 09:53 AM (IST)
कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का बिहार में असर, पटना में सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा Patna News
कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का बिहार में असर, पटना में सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा Patna News

पटना, जेएनएन। कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर बिहार में दिख रहा है। दो दिन चक्रवाती हवाओं से ठंड बढ़ने के बाद रविवार को हवा तो नहीं चल रही फिर भी मौसम में बर्फबारी का असर है। सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। धूप न होने से हल्की कनकनी महसूस की जा रही है। रविवार को सुबह पटना का तापमान 18 डिग्री सेल्सियन पहुंच गया है। वहीं गया आज 19 डिग्री सेल्सियस पर है।

शनिवार को बूंदाबांदी से बदला मौसम

पटना सहित प्रदेश में कई जगहों पर शनिवार को भी बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 5.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 12.4 एमएम, भागलपुर में 4.1 एमएम, पूर्णिया में 2.6 एमएम, रफीगंज में 9 एमएम, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 3 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। शनिवार को बिहार में सबौर और डेहरी सबसे सर्द रहे। दोनों जगह पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश से बढ़ गई है ठंड

शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री होना चाहिए था। गया का न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.2 डिग्री पहुंच गया जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भागलपुर में भी बदला मौसम

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

16 दिसंबर तक चक्रवाती हवा का रहेगा असर

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में 16 दिसंबर तक चक्रवाती हवाओं का प्रभाव रहेगा। 18 दिसंबर से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। रविवार की सुबह भी बदरी है। इससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी