बिहार में भाजपा के स्‍टार प्रचारक होंगे आडवाणी, जोशी और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

बिहार विधानसभा चुनाव मेें इस बार शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की आवाज विरोधियों के खिलाफ गरजती सुनाई पड़ेगी। पार्टी ने उन्‍हें अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2015 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2015 08:58 PM (IST)
बिहार में भाजपा के स्‍टार प्रचारक होंगे आडवाणी, जोशी और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव मेें इस बार 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज विरोधियों के खिलाफ गरजती सुनाई पड़ेगी। पार्टी ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है।

भाजपा ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस सूची में मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी एवं शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।

विदित हो कि शत्रुघ्न सिन्हा बीते दिनों पार्टी लाइन से बाहर के अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने निकट संबंधों को लेकर भी वे चर्चा में रहे हैं। लेकिन, पार्टी का चुनाव प्रचार करते हुए उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके महागठबंधन के खिलाफ पार्टी लाइन के अनुसार जमकर बोलना तय है।

chat bot
आपका साथी