शेखपुरा में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, युवक के जांघ में लगी गोली, सराती पक्ष के दो गुटों में जमकर मारपीट >

शेखपुरा में रात 12 बजे उस वक्‍त मारपीट हो गई जब हर्ष फायरिंग में एक युवक जख्‍मी हो गया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 04:35 PM (IST)
शेखपुरा में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, युवक के जांघ में लगी गोली, सराती पक्ष के दो गुटों में जमकर मारपीट   >
शेखपुरा में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, युवक के जांघ में लगी गोली, सराती पक्ष के दो गुटों में जमकर मारपीट >

जेएनएन, पटना: शेखपुरा सदर प्रखंड के हथियावां ओपी अंतर्गत हथियावां गांव में जयमाला के दौरान बीते रविवार रात करीब 12 बजे हर्ष फायरिंग की घटना घटी । इस घटना में मौके पर एक युवक के जांघ में गोली लग गई। इस घटना को लेकर सराती पक्ष के दो लोग ही आपस में भिड़ गए और कुछ देर बाद बराती पक्ष के लोगों के साथ भी जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में अन्‍य कई लोग जख्‍मी हो गए। 

 इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बरात रांची से जयप्रकाश सिंह के यहां आई हुई थी।

घटना में सुनील सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को जांघ में गोली लगी है। बताया गया कि लड़का पक्ष वाले जहानाबाद के मूल निवासी हैं जो रांची में रहते हैं। जयमाला के दौरान बरात पक्ष से ही हर्ष फायरिंग की जा रही थी। तभी एक बार बंदूक में ही गोली फंस गई इसके बाद बैरल को साफ करने के दौरान गोली चल गई और सीधे वहां खड़े प्रिंस कुमार के जांघ में लग गई।

देखते-देखते दो गुटों में होने लगी मारपीट

गोली लगने के बाद प्रिंस जख्‍मी होकर छटपटाने लगा और अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद सराती पक्ष के ही दो लोग आपस में उलझ गए। उन दोनों को समझाने आए अन्‍य लोग भी आपस में उलझने लगे और देखते-देखते लोग दो पक्ष में बंट गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसे जो मिला वही उठाकर फेंकने लगा। कुछ देर बाद अन्‍य लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और इसके बाद  जख्‍मी युवक को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय इलाज के लिए ले जाया गया। उसके बाद उचित इलाज के लिए उसे नवादा ले जाया गया जहां जख्‍मी युवक की इलाज की हो रही है। खबर लिखे जाने तक इस घटना की सूचना पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी