बिहार में 102 एंबुलेंस सेवा का सर्वर हैक, हैकर ने फिरौती के लिए भेजा लिंक; कई घंटों तक प्रभावित रही व्‍यवस्‍था

साइबर अपराधियों ने बुधवार को राष्ट्रीय 102 सेवा के सर्वर को हैक कर लिया। मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराया गया है। यही नहीं सर्वर हैक करने के बाद शातिरों ने इसे फिर से बहाल करने के लिए एक लिंक भेजा पर इसे खोला नहीं गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 01:12 PM (IST)
बिहार में 102 एंबुलेंस सेवा का सर्वर हैक, हैकर ने फिरौती के लिए भेजा लिंक; कई घंटों तक प्रभावित रही व्‍यवस्‍था
बिहार में 102 एंबुलेंस सेवा का सर्वर हैक। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बुधवार को राष्ट्रीय 102 सेवा के सर्वर को हैक कर लिया। मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराया गया है। यही नहीं, सर्वर हैक करने के बाद शातिरों ने इसे फिर से बहाल करने के लिए एक लिंक भेजा, पर इसे खोला नहीं गया। लिंक भेजने का मकसद रकम मांगना था। शातिरों द्वारा भेजे गए लिंक से छेड़छाड़ नहीं की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद 3.40 बजे सर्वर हैक हुआ था। इसके बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक पटना समेत पूरे प्रदेश में 102 एंबुलेंस सेवा प्रभावित रही। गुरुवार की शाम तक सर्वर को री-स्टोर नहीं किया गया था।

पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में है 102 एंबुलेंस सेवा का कार्यालय

विदित हो कि 102 एंबुलेंस सेवा का केंद्रीयकृत कार्यालय पाटलिपुत्र कॉलोनी के मकान संख्या 279 में है। कंस्टोरियम ऑफ पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं सम्मान फाउंडेशन नामक संस्था पटना समेत पूरे बिहार में 102 सेवा प्रदान करती है। शुक्रवार तक सर्वर को रीस्‍टोर करने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई थीं। हमने इस नंबर पर कॉल कर यह जानने की कोशिश की, सर्वर कितने देर तक प्रभावित रहा, लेकिन फोन उठाने वाला यह जानकारी नहीं दे सका।

गुरुवार की शाम तक सर्वर को नहीं किया जा सका था री-स्टोर 3.40 बजे बुधवार दोपहर बाद सर्वर किया गया था हैक 1से डेढ़ घंटे तक पूरे प्रदेश में 102 एंबुलेंस सेवा रही प्रभावित

पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

इस बाबत सर्वर की देखरेख करने वाली संस्था के आइटी मैनेजर शशि प्रकाश ने पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज करा दी है। सर्वर हैक होने की सूचना संस्था ने बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक को भी दे दी है। इस संदर्भ में थानेदार एसके शाही ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी