पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, बढ़ेगी CCTV की संख्या, दीवारें भी होंगी ऊंची Patna News

पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक ने सिविल कोर्ट में सुरक्षा का जायजा लिया। उनके आदेश पर अब यहां सुरक्षा पहले से ज्यादा सख्त की जाएगी।

By Edited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 01:54 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 09:22 AM (IST)
पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, बढ़ेगी CCTV की संख्या, दीवारें भी होंगी ऊंची Patna News
पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, बढ़ेगी CCTV की संख्या, दीवारें भी होंगी ऊंची Patna News
पटना, जेएनएन। पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से ज्यादा सख्त की जाएगी। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। चारदीवारी और ऊंची की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वाहनों के पार्किग को व्यवस्थित किया जाएगा। जिलाधिकारी कुमार रवि ने सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक के साथ सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


निरीक्षण के बाद बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों के प्रवेश एवं निकास में आ रही रही परेशानियों, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था, नये भवन में प्रवेश और निकास तथा पार्किग की व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने पटना सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह एवं पटना सदर पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार को निर्देश दिया कि इस संबंध में विस्तृत सर्वेक्षण कर तीन दिनों के अंदर प्रस्ताव समर्पित करें, ताकि संपूर्ण सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ जिला सत्र न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, रजिस्ट्रार मनीष पांडेय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बताया कि दानापुर कोर्ट में सिपाही की हत्या कर कैदी के भागने की घटना के बाद अनुमंडल स्तरीय न्यायालय की भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कमी की जानकारी लेकर उसे पूरा किया जा रहा है।
chat bot
आपका साथी