इस बार रियल टॉपर बनना चाहती बिहार बोर्ड की फर्जी टॉपर रूबी राय

पटना के बाल सुधार गृह में रखी गई बिहार बोर्ड की फर्जी टॉपर रूबी राय इन दिनों रोटियां सेंक रही है। वह पढ़ाई कर खुद पर लगे दाग को धो देना चाहती है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 10:27 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 11:38 PM (IST)
इस बार रियल टॉपर बनना चाहती बिहार बोर्ड की फर्जी टॉपर रूबी राय
इस बार रियल टॉपर बनना चाहती बिहार बोर्ड की फर्जी टॉपर रूबी राय

पटना [वेब डेस्क]। बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला के सिलसिले में इंटर आर्ट्स की टॉपर रही (अब नहीं) रूबी राय इन दिनों पटना के बाल सुधार गृह में है। वह वहां जमकर पढ़ाई कर रही है। इस बार वह रियल टॉपर बनना चाहती है। सुबह और दोपहर में पढ़ाई के अलावा वह वहां रोटी भी बना रही है। मामला विचाराधीन होने के नाते उससे कोई भारी काम काम नहीं कराया जा रहा है, लेकिन नियमों का पालन उसे भी करना पड़ रहा है।

बाल सुधार गृह में रूबी को कड़ी निगरानी में रखा गया है। कोर्ट के निर्देश पर उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उसकी सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी की मानें तो वो पूरे दिन में तीन-चार बार ही अपने कमरे से बाहर निकलती है। रूबी अगले साल फिर से एग्जाम देना चाह रही है। इसको लेकर वो इन दिनों दिन-रात मेहनत कर रही है।

रूबी राय खाली समय में सुधारगृह में बंद लड़कियों के साथ अंताक्षरी खेलती है। ये अंताक्षरी वो अंग्रेजी में खेलती है। सुधारगृह में बंद बच्चे एक दिन पहले 50 वर्ड मिनिंग याद करते हैं और फिर उसी वर्ड मिनिंग के साथ वो अगले दिन अंताक्षरी खेलती है।

रूबी राय से मिलने कोई नहीं आता है। वो पहले तो अपने लोगों का इंतजार भी किया करती थी, लेकिन अब समय से समझौता कर लिया है। रूबी के दादा जी कोर्ट में उससे मिलने आते हैं।

बता दें कि रूबी राय ने बच्चा राय के कॉलेज विशुन राय कॉलेज से परीक्षा दी थी। बाद में बिहार स्टेट बोर्ड में रूबी ने आर्टस में टॉप किया था। वह खुद पर लगे दाग को धो देना चाहती है। इसके लिए वह जमकर पढ़ाई भी कर रही है।

chat bot
आपका साथी