सड़क हादसों ने छीनी चार की जिंदगी, सिवान, छपरा और वैशाली में हुई दुर्घटनाएं

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। एक घटना सिवान में हुई तो दूसरी छपरा में।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 10:01 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 10:01 AM (IST)
सड़क हादसों ने छीनी चार की जिंदगी, सिवान, छपरा और वैशाली में हुई दुर्घटनाएं
सड़क हादसों ने छीनी चार की जिंदगी, सिवान, छपरा और वैशाली में हुई दुर्घटनाएं

पटना, जेएनएन। सड़क हादसे रोजाना लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। रफ्तार पर लगाम न लगाना खुद के साथ दूसरों के लिए भी भारी पड़ रहा है। अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह चार लोगों की मौत हो गई। दो घटना सिवान तो एक एक हादसे छपरा और वैशाली में हुए।

सिवान के भगवानपुर में थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनेश नाम के युवक की बाइक का धक्का लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे रामपुर कोठी गांव का रहने वाला दिनेश भगवानपुर में किसी का के संबध में गया था। इसी बीच भगवानपुर थाने के NH-21 के पास एक बाइक सवार ने उसे पीछे की ओर से जोरदार टक्कर मार दी।

इससे वो सड़क पर ही मुंह के बल गिर गया। काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों ने देखा तो इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना लकड़ी नबीगंज ओपी के मदारपुर में हुई। यहां ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को पहले ठोकर मारी फिर रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौक हो गई। जेब में मिले कागजात के अनुसार मृतक की पहचान मदोपुर के रहने वाले विक्की कुमार के रूप में हुई है।

इसी तरह छपरा के गोरा ओपी क्षेत्र के मझवलिया में अज्ञात वाहन की ठोकर से जलालपुर कोठेया निवासी अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशंका है कि ट्रक साठ वर्षीय अधेड़ को रौंदते हुए निकल गई। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।



पति के साथ जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला
इधर, महनार थाने के  न्यू रोड महनार में बुधवार की सुबह अपने पति के साथ जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका मीणा देवी समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना के धमौन की रहने वाली थी। महिला के रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने रोड को जाम कर कर दी। काफी देर तक बवाल के बाद पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए औऱ परिचालन शुरू किया जा सका।


अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर
पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग में बिहटा के यमुनापुर स्थित महावीर मंदिर के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में माधोपुर और मोलाहीनपुर निवासी पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद काफी देर तक लोगों ने सड़क जाम रखी। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी