'आगे-आगे देखिए होता है क्या...', पशुपति पारस के इस्तीफे पर RJD का रिएक्शन, I.N.D.I.A महागठबंधन में मिलेगा 'सम्मान'?

RJD Reaction On Pashupati Paras केंद्रीय मंत्रिमंडल से पशुपति पारस के इस्तीफे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। राजद के प्रवक्ता ने अपने बयान से संकेत देने के साथ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला भी बोला है। बहरहाल वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम ने बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी हलचल तेज कर दी है।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Publish:Tue, 19 Mar 2024 01:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 01:17 PM (IST)
'आगे-आगे देखिए होता है क्या...', पशुपति पारस के इस्तीफे पर RJD का रिएक्शन, I.N.D.I.A महागठबंधन में मिलेगा 'सम्मान'?
I.N.D.I.A महागठबंधन में पशुपति पारस को मिलेगा 'सम्मान', केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे पर RJD ने क्या दिया संकेत?

पीटीआई, पटना। पशुपति पारस के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। पारस के इंडी महागठबंधन में जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राजद की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, मीडिया ने एनडीए कैबिनेट से आरएलजेपी नेता पशुपति कुमार पारस के इस्तीफे पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से मंगलवार को सवाल किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कुछ बातें कही हैं। सियासी गलियारों में इसे पशुपति पारस के लिए संकेत की तरह देखा जा रहा है।

राजद प्रवक्ता प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बीजेपी की हर सहयोगी पार्टी को इससे सबक लेना चाहिए। काम निकल जाने के बाद लोगों को डंप करना बीजेपी की फितरत है।

भाजपा पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा के हर सयोगी दल को सबक लेना चाहिए। सीखना चाहिए। बीजेपी का यही चरित्र है, मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं। अपने सहयोगियों को ही तोड़ती है।

अब चिराग को अंदर लाई है तो पशुपति पारस को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला भले तय हो गया हो।

उपेंद्र कुशवाहा की चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही है। आगे-आगे देखिए होता है क्या? अभी भाजपा के अंदर बहुत पेंच हैं।

VIDEO | Here’s what RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari said on resignation of RLJP leader Pashupati Kumar Paras from NDA cabinet.

"Every alliance party of BJP should take a lesson from this. It’s BJP’s nature to dump people once their work is done."#LSPolls2024WithPTIpic.twitter.com/AtaGDkmJ7E— Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2024

यह भी पढ़ें

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, सीट नहीं मिलने से हो गए नाराज; थाम सकते हैं महागठबंधन का हाथ

Bihar Politics: पशुपति पारस के लिए नीतीश कुमार ने क्या किया? JDU ने बता दिया सब कुछ, चिराग पासवान को ऐसे मिली सीटें

chat bot
आपका साथी