विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, सीट नहीं मिलने से हो गए नाराज; थाम सकते हैं महागठबंधन का हाथ

Published: Tue, 19 Mar 2024 11:43 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 12:26 PM (IST)

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। अब वह महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को ...और पढ़ें

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, पटना। Pashupati Paras Resigns पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद से वह नाराज चल रहे थे। अब माना जा रहा है कि वह महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

सोमवार को दिल्ली में राजग (NDA Seat)  द्वारा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद पारस ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें राजग से नाता तोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह बात सामने नहीं आई है। 

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में पशुपति पारस ने कहा कि सोमवार को एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। मैंने पांच-छह दिन पहले कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक एनडीए की सीटों की घोषणा आधिकारिक तौर पर ना हो जाए। 

ईमानदारी से एनडीए की सेवा की- पशुपति पारस

पशुपति ने आगे कहा कि उन्होंने ईमानदारी से एनडीए की सेवा की, आज भी वह पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। उन्होंने कह कि इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

गौरतलब है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को एनडीए में पांच सीटें मिली हैं। वहीं, पशुपति की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। इस वजह से पशुपति पारस नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अब यह कदम उठाया है।  

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: पशुपति पारस के लिए नीतीश कुमार ने क्या किया? JDU ने बता दिया सब कुछ, चिराग पासवान को ऐसे मिली सीटें

Chirag Paswan : 'सबकुछ छीन लिया था...', भावुक हुए चिराग; चाचा और भाई से मिले धोखे पर कह दी बड़ी बात