बिहार: RJD नेता के महंगी पड़ी CM नीतीश की आलोचना, आपत्तिजनक FB पोस्ट को ले गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी के आरजेडी जिला उपाध्‍यक्ष ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्‍ट के माध्‍यम से की। इस सिलसिले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 09:11 PM (IST)
बिहार: RJD नेता के महंगी पड़ी CM नीतीश की आलोचना, आपत्तिजनक FB पोस्ट को ले गिरफ्तार
बिहार: RJD नेता के महंगी पड़ी CM नीतीश की आलोचना, आपत्तिजनक FB पोस्ट को ले गिरफ्तार

मधुबनी [जेएनएन]। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक पोस्‍ट व शराबबंदी कानून धता बताते हुए एक वीडियो वायरल करना एक राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता को कहंगा पड़ा है। पुलिस ने फेसबुक पेज पर अभद्र वीडियो शेयर करने के आरोप में मधुबनी के आरजेडी जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मधुबनी पुलिस के तकनीकी सेल प्रभारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरजेडी नेता सचिन कुमार चौधरी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सचिन कुमार चौधरी मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी के निवासी हैं।

तकनीकी सेल के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जारी एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। आराेपित ने शराबबंदी कानून को धता बताते वीडियो को वायरल किया है। आरोपित ने मुख्यमंत्री की बातों की आलोचना भी की है।

chat bot
आपका साथी