पटना के पत्रकार नगर में फंदे से झूलता मिला विवाहित का शव, पति गिरफ्तार Patna News

पटना में रविवार की सुबह विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप लगाया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 12:18 PM (IST)
पटना के पत्रकार नगर में फंदे से झूलता मिला विवाहित का शव, पति गिरफ्तार Patna News
पटना के पत्रकार नगर में फंदे से झूलता मिला विवाहित का शव, पति गिरफ्तार Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार की सुबह ससुराल में विवाहित का शव फंदे से झूलता मिला। घटना पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।

घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। यहां ललित कॉलोनी में जोगेंद्र सिंह रहते हैं। इनके दो बेटों में एक की शादी राजनाथ सिंह की पुत्री स्वीटी (32) से 2012 में हुई थी। उसके गर्दन पर मिले निशान से गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

मामले में लड़की के पिता राजनाथ सिंह ने मायके वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी में 24 घंटे के अंधर दहेज के लिए हत्या का ये चौथा मामला है। शनिवार को बिक्रम और मनेर के बाद रविवार को नौबतपुर और फिर पत्रकार नगर में दहेज के लिए विवाहिता की जान ले ली गई है।

chat bot
आपका साथी