दिल्ली की लड़की से मौसा ही करता रहा दुष्कर्म

पढ़ने के लिए मौसा के घर में रुकी युवती के साथ उसके मौसा ने ही शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक इज्जत की दुहाई देकर उसके साथ हैवानियत करता रहा।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 16 Jan 2015 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jan 2015 06:46 PM (IST)
दिल्ली की लड़की से मौसा ही करता रहा दुष्कर्म

पटना। पढ़ने के लिए मौसा के घर में रुकी दिल्ली निवासी युवती के साथ उसके मौसा ने ही शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक इज्जत की दुहाई देकर उसके साथ हैवानियत करता रहा, लेकिन बात जब ज्यादा बढ़ गई तो युवती ने पूरे मामले की शिकायत शुक्रवार को सिटी एसपी शिवदीप लांडे से कर दी। सिटी एसपी ने शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपी शिक्षा विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत है, जबकि पीड़िता के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।

सिटी एसपी को युवती ने बताया कि पढ़ाई करने के लिए पटना में अपने मौसा के यहां रहने आई थी। इसी बीच एक दिन जब घर में कोई नहीं था तो मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद इज्जत की दुहाई देते हुए मुह बंद रखने की बात कही। घटना के कुछ दिन के बाद आरोपी आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। मौसा की हरकतों से तंग आकर युवती ने सिटी एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। सिटी एसपी ने युवती की तहरीर पर शास्त्री नगर थाने में एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षा विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत है और न्यू एलआइसी कॉलोनी में रहता है।युवती के मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी