अपहरण केस में बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के रिश्तेदार गिरफ्तार

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के रिश्‍तेदार को पुलिस ने अपहरण केस में गिरफ्तार किया है। इससे पहले वे थाने से पीआर बाउंड पर थे।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:57 PM (IST)
अपहरण केस में बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के रिश्तेदार गिरफ्तार
अपहरण केस में बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के रिश्तेदार गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के समधी और सेवानिवृत जिला भूअर्जन पदाधिकारी रामगुलाम मांझी को जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को स्थानीय फिदा हुसैन रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समधी रामगुलाम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज था। इसके पहले वे थाने से पीआर बाउंड पर थे। पुलिस को यह जानकारी मिली कि वे फिदा हुसैन रोड स्थित अपने आवास पर हैं। जानकारी मिलते ही वह वहां पहुंची और गिरफ्तार किया।

दरअसल रामगुलाम के पोता रविरंजन पर एक पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस मुकदमें में रविरंजन के अलावा रामगुलाम मांझी, उनकी पत्नी तथा बेटा को भी अभियुक्त बनाया गया था। थाने से पीआर बाउंड पर छोड़े जाने के कारण वे न्यायालय से जमानत नहीं ले पाए थे।

chat bot
आपका साथी