राजधानी में बूंदाबांदी, आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम का मिजाज अभी भी समान्य नहीं हुआ है। शुक्रवार को राजधानी सहित बिहार के दक्षिण्र में बारिश हुई ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Apr 2017 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 08 Apr 2017 11:32 AM (IST)
राजधानी में बूंदाबांदी, आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना
राजधानी में बूंदाबांदी, आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना

पटना । मौसम का मिजाज अभी भी समान्य नहीं हुआ है। शुक्रवार को राजधानी सहित बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार को छिटपुट बारिश हुई। डेहरी-औरंगाबाद से गया की ओर बादल का रुख देखा गया, लेकिन हवा की दिशा उत्तर की मुड़ने के कारण जहानाबाद, पटना से पश्चिम की ओर मुड़ गया। पटना के गंगा के तटीय क्षेत्र में बूंदाबांदी के बाद बादलों का रुख अरवल, भोजपुर और छपरा की ओर मुड़ गया।

राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्से में शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से आकाश साफ होने की संभावना है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान बढ़कर 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गया का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के उप-निदेशक आनंद शंकर के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के हिस्से में अचानक तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि और पश्चिमी हवा के टकराव से बादल बना है। पूर्वी बिहार के बांका और पश्चिमी बिहार के डेहरी में बादल बनने के कारण शुक्रवार को बिहार के कई हिस्से में छिटपुट बारिश हुई है। हवा का रूख में पल-पल बदलाव के कारण बारिश का क्षेत्र बदलते हुए जहानाबाद से उलटी दिशा में अरवल और भोजपुर की गया। भोजपुर से उत्तर दिशा में गंगा के तटीय क्षेत्र छपरा की ओर बढ़ा है। बताया गया कि शनिवार को गया का अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है।

--------

chat bot
आपका साथी