BiharGoodNews : बिहार के इस पशुपालक से प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद का दिया भरोसा

बिहार के बेगूसराय के निवासी पशुपालक ब्रजेश कुमार से पीएम ने बात की है । नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की माइक्रो ट्रेनिंग योजना के सहारे पशुपालकों के आदर्श बने हैं ब्रजेश।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 02:21 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 03:08 PM (IST)
BiharGoodNews : बिहार के इस पशुपालक से प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद का दिया भरोसा
BiharGoodNews : बिहार के इस पशुपालक से प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद का दिया भरोसा

बेगूसराय, जेएनएन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेगूसराय के गढ़पुरा के कौरेय निवासी पशुपालक ब्रजेश कुमार से बात कर उनका हौसला बढाया है। धनबाद से तकनीकी शिक्षा लेकर ब्रजेश ने गांव में पशुपालन अपना कर ना सिर्फ अपनी आजीविका का साधन बनाया है बल्कि वे आसपास के स्कूलों में अभियान चला कर बच्चों को कृषि व पशुपालन की संभावनाओं को लेकर लगातार जागरूक कर रहे हैं। पीएम ने उनकी तकनीकी ज्ञान व समझ की प्रशंसा करते हुए जहां उन्हें शिक्षित युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया वहीं सरकारी मदद का भरोसा भी दिया है। 

पीएम ने सरकार के विजन से जुड़ने की पेशकश की, 20 गाय से कारोबार शुरू किए थे ब्रजेश फिर बरौनी डेयरी से जुड़े 

 पीएम ने गोबर धन को गांव- गांव में उर्जा का केन्द्र बनाने , आनलॉइन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए उन्हें सरकार के विजन से जुड़ने की पेशकश भी की। बताते चलें कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से मदद लेकर 20 गाय से कारोबार करने वाले ब्रजेश बरौनी डेयरी से जुड कर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की माइक्रो ट्रेनिंग योजना के सहारे पशुपालकों के आदर्श बने हैं। 

ब्रजेश ने आज के दिन को सबसे बड़ा दिन, कहा - मेहनत रंग लाई 

ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज उनके लिए सबसे बड़ा दिन है। उनकी मेहनत रंग लाई और पीएमओ तक पहुंची। उन्होंने बताया कि चार  दिन पहले उन्हें पता चला कि बेगूसराय से चार किसान ब्रजेश कुमार गढ़पुरा, राजनारायण सिंह केसाबे, पिंकी देवी अंबा व ललिता देवी नावकोठी का चयन प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए हुआ है। 

गुरुवार सुबह मिली जानकारी कि पीएम करेंगे बात, पशुपालन मंत्रालय की साइट पर 2014 से अपलोड है सक्सेस स्टोरी

गुरुवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री उनसे बात करेंगे। ब्रजेश बताते हैं कि किसान पशुपालन आधुनिकीकरण के साथ करें तो उन्हें लाभ जरूर होगा। उनकी सक्सेस स्टोरी बिहार सरकार के पशुपालन मंत्रालय की साइट पर 2014 से अपलोड है। वे अभी गढ़पुरा में ही पांच एकड़ जमीन लीज पर लेकर पशुपालन कर रहे हैं। अभी सभी मिलकर 20 पशु है। 

पीएम ने उनकी तकनीकी ज्ञान व समझ की प्रशंसा की,  सरकारी मदद का दिया भरोसा 

पीएम ने उनकी तकनीकी ज्ञान व समझ की प्रशंसा करते हुए जहां उन्हें शिक्षिक युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया वहीं सरकारी मदद का भरोसा भी दिया है। पीएम ने गोबर धन को गांव- गांव में उर्जा का केन्द्र बनाने , आनलॉइन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए उन्हें सरकार के विजन से जुड़ने की पेशकश भी की। 

chat bot
आपका साथी