शराबी पुलिसकर्मी की करतूत सन्‍न कर देगी, पत्‍नी से कहता- दोस्तों व भाई से संबंध बनाओ

बिहार महिला आयोग में न्‍याय की गुहार लगाती एक युवती ने बताया कि उसका शराबी पति अपने दोस्‍तों व भाई को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके पास भेजता है। पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 04:26 PM (IST)
शराबी पुलिसकर्मी की करतूत सन्‍न कर देगी, पत्‍नी से कहता- दोस्तों व भाई से संबंध बनाओ
शराबी पुलिसकर्मी की करतूत सन्‍न कर देगी, पत्‍नी से कहता- दोस्तों व भाई से संबंध बनाओ

पटना, जेएनएन। शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी पति की करतूतों से परेशान पत्‍नी ने राज्‍य महिला आयोग में न्‍याय की गुहार लगाई है। रिश्‍तों व इंसानियत को शर्मसार करते पत्‍नी के आरोप जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। उसके अनुसार पति हमेशा शराब पी कर नशे में मारपीट करता था। इस दौरान कभी दोस्तों तो कभी बड़े भाई को उसके कमरे में शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजता था। पति की हरकताें से परेशान पत्‍नी अब ससुराल छोड़ मायके में रह रही है।

पटना स्थित मायके में दो बेटियों के साथ रह रही युवती

बिहार राज्य महिला आयोग में न्याय मांगने पहुंची युवती का मायके पटना के राजवंशी नगर में है। उसकी शादी 2010 में औरंगाबाद जिले के करहरा गांव में हुई है। शादी के बाद वह करहरा स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। बाद में पति की हरकतों से परेशान होकर उसने ससुराल में रहना छोड़ दिया। उसे आठ और छह वर्ष की दो बेटियां हैं।

पति की करतूतों में ससुर, भैंसुर और देवर भी देते साथ

युवती ने बताया कि पति की करतूतों में ससुर, भैंसुर और देवर भी साथ देते हैं। कई बार ससुर ने भी पिटाई की है। वे बच्चों समेत उसकी हत्‍या की धमकी देते रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति का अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण वह उसे रास्‍ते से हटाना चाहता है। ससुर भी पति की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं।

मामले पर महिला आयोग गंभीर, पति का आरोपों से इन्कार

युवती का पति पुलिस कांस्‍टेबल है। महिला आयोग में जब वह उसपर आरोप लगा रही थी, वह वहां मौजूद था। उसने तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। महिला आयोग के हस्‍तक्षेप के बाद वह पत्नी और बच्चों को पटना में रखने के लिए तैयार हो गया है। महिला आयोग मामले को लेकर गंभीर है। आयोग की सदस्य नीलम सहनी केस की सुनवाई कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी