Budget 2024: 'पीएम मोदी की गारंटी को मिला पुख्ता आधार', अंतरिम बजट पर बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी

Bihar Politics News सम्राट चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी तब कई चुनौतियां थीं। जनता के हित में कई कार्यक्रम और योजनाए बनाई गईं ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का समावेशी विकास लक्ष्य है। 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनाएंगे।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Publish:Thu, 01 Feb 2024 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2024 07:11 PM (IST)
Budget 2024: 'पीएम मोदी की गारंटी को मिला पुख्ता आधार', अंतरिम बजट पर बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी
'पीएम मोदी की गारंटी को मिला पुख्ता आधार', अंतरिम बजट पर बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में गांव के विकास पर जोर दिया गया है। यह बजट विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी, तब कई चुनौतियां थीं। जनता के हित में कई कार्यक्रम और योजनाए बनाई गईं, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का समावेशी विकास लक्ष्य है। 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनाएंगे। 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में मोदी सरकार को सफलता मिली है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार का समावेशी विकास गरीब, महिला, युवा, किसान के सशक्तीकरण पर जोर है। देश की आर्थिक प्रगति में सभी राज्य और वर्ग सामूहिक रूप से लाभ उठा सकें, इसका प्रबंध मोदी सरकार ने किया है। फाइनेंशियल सेक्टर को ज्यादा मजबूत, ज्यादा आसानी से संचालन में सक्षम बनाया जा रह है। देश की महंगाई को लेकर जो कठिन चुनौतियां थीं, उनको दूर किया जा रहा है। महंगाई के आंकड़े नीचे आए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी आर्थिक नीति अपनाएगी जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और जिससे समावेशी विकास होगा।

प्रधानमंत्री का ज्ञान वाला बजट : ऋतुराज सिन्हा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम आम बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के GYAN ( G गरीब, Y-युवा, A- अन्नदाता N- नारी) वाला बजट बताया है। सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं अन्नदाताओं को बजट में जोड़ दिया है यह प्रतीत है विश्व शक्ति की ओर भारत के बढ़ते मजबूत कदम का। भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सकारात्मक पहल है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव वाली केंद्र सरकार को बहुत बहुत बधाई।

सिन्हा ने कहा कि भारत की एक तिहाई जनसंख्या ने अभी तक मुद्रा लोन लेकर रोजगार सृजन के साथ रोजगार दाता बनने का काम किया है। यह युवाओं के अमृत काल या स्वर्णिम युग की शुरुआत है। तीन करोड़ लोगों को घर, जल, बिजली एवं गैस प्रदान करके केंद्र सरकार के मूलमंत्र गरीब कल्याण -राष्ट्र कल्याण करने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास को ध्यान में रखकर राज्यों के विकास हेतु 75 हजार करोड़ रुपये ऋण का प्रविधान किया गया है । बजट जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के मंत्र को आधार में रखकर पेश किया गया है।

विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट : नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। बजट ऐतिहासिक है। बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है।

नित्यानंद राय ने कहा कि आम बजट गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं की उन्नति वाला बजट है जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है। बजट में गांव के गरीब महिलाओं का खास तौर पर ध्यान रखा गया है।

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट : विवेक ठाकुर

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरे न्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने को समर्पित बजट प्रस्तुत करने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन।

विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का यह सर्वस्पर्शी बजट नए और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को नया पंख मिलेगा। विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करने वाला यह बजट समस्त वर्ग की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू

chat bot
आपका साथी