पटना के मनेर में पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन जख्मी- दो महिलाएं गंभीर

गोरयास्थान से ताजपुर टिल्हारी की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सीडेंट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:41 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 11:41 AM (IST)
पटना के मनेर में पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन जख्मी- दो महिलाएं गंभीर
पटना के मनेर में पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन जख्मी- दो महिलाएं गंभीर

पटना, जेएनएन। गोरयास्थान से ताजपुर टिल्हारी की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने अॉटो में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में इतनी जोरदार ट्क्कर हुई कि अॉटो तो पलटी ही पिकअप में गड्ढ़े में जाकर लुढ़क गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह अॉटो सवारियों को बैठाकर मनेर की ओर आ रहा था। इसी बीच पिकअप चालक ने लापरवही दिखाते हुए अॉटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुछ यात्री अॉटो के नीचे दब गए। किसी तरह स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर वाहन के नीचे दबे लोगों को निकाला। हादसे में घायल सभी को दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिक्रम से लापता मुंशी की ट्रेन हादसे में हुई मौत

संसू, बिक्रम : थाना क्षेत्र के असपुरा गांव निवासी पटना सिविल कोर्ट के मुंशी उमेश प्रसाद (50) पिछले 10 जनवरी को डुमरांव अपनी पत्नी के पास जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह डुमरांव नहीं पहुंचे। इस संबंध में बिक्रम थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में गुरुवार की सुबह दीनदयाल रेलवे हॉल्ट के समीप उनके कपड़े को देख स्वजनों ने उसकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल शव नहीं मिला है। तलाश की जा रही है। इधर, सिविल कोर्ट के मुंशी उमेश प्रसाद के कपड़े मिलने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की सहायता के साथ स्वजन जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी