व्हाट्सएप पर वायरल कर दी भगवान की अश्लील फोटो, भड़का जन उन्माद

बिहार में देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया। भीड़ ने आरोपी का घर फूंक डाला। अनहोनी की आशंका को देखते हुउ पुलिस सतर्क है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2016 10:04 AM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2016 11:01 PM (IST)
व्हाट्सएप पर वायरल कर दी भगवान की अश्लील फोटो, भड़का जन उन्माद

सारण [जागरण टीम]। सारण के मकेर में शुक्रवार को देवी देवताओं के चित्र के साथ आपत्तिजनक हरकत का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख छपरा से डीएम व एसपी पहुंचे। आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए, परंतु परसा, सोनहो व भेल्दी में भी बवाल शुरू हो गया।

वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। लोगों ने मकेर के गांव में उसके घर को फूंक दिया है। आरोपी घर में ताला जड़ परिवार के साथ फरार हो गया है।

दो दिन से मोबाइल पर घूम रहा था आपत्तिजनक वीडियो

दो दिनों पूर्व परसा थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी युवक के मोबाइल पर देवी-देवताओं के चित्र के साथ अश्लील हरकत करने की फोटो व वीडियो दूसरे युवक ने भेजा था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो भेजने वाले युवक की पहचान कर ली। पहचान के बाद शिकायत परसा व मकेर थाना पुलिस से की गई।

दो दिनों में कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे से मकेर में बवाल शुरू हो गया। करीब एक दर्जन जगहों पर आगजनी कर यातायात बाधित कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अन्य इलाकों में भी हंगामा होने लगा।

कैंप कर रहे आइजी-डीआइजी, तनाव बरकरार

देर शाम तक घटनास्थल पर एसटीएफ के जवान कैंप किए कर रहे थे। मुजफ्फरपुर के आइजी सुनील कुमार व सारण क्षेत्र के डीआइजी अजीत कुमार भी मकेर पहुंच गए है। मकेर के बाद परसा, भेल्दी व सोनहों में बवाल को लेकर सभी अधिकारी परसा पहुंच गए हैं।

सोनहों में स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चटकाईं। मकेर के आसपास के इलाके में तनाव व्याप्त है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। मकेर से लेकर गड़खा तक एसटीएफ व एसएसबी के जवानों के अलावा बिहार पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।

chat bot
आपका साथी