यू-ट्यूब पर छाया खेसारीलाल का होली सांग, चार दिन में ही 38 लाख बार देखा गया

होली पर भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। होली से पहले भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव का होली गीत यू -ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। चार दिन में ही 38 लाख लोगों ने देखा है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 03:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM (IST)
यू-ट्यूब पर छाया खेसारीलाल का होली सांग, चार दिन में ही 38 लाख बार देखा गया
यू-ट्यूब पर छाया खेसारीलाल का होली सांग, चार दिन में ही 38 लाख बार देखा गया

पटना, जेएनएन। होली पर वैसे तो भोजपुरी गाने खूब सुने जाते हैं और इस बार भी बाजार में एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने सुनाई दे रहे हैं। लेकिन, इस बार खास ये है कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आपके लिए एक और खास तोहफा लेकर आए हैं।

अपने फैन्स के लिए होली से पहले ही खेसारी लाल यादव ने एक और नया गाना भतार गईले दिल्ली हो.. गाया है जिसे यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है। ये गाना यू-ट्यूब पर काफी धूम भी मचा रहा है। यू-ट्यूब पर ये गाना  ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल भोजपुरी गाने होली के अवसर पर खूब पसंद किए जाते हैं और वैसे भी आजकल भोजपुरी गानों को पसंद करने वालों की तादाद हर रोज़ बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले खेसारीलाल यादव का एक और होली का गाना यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा था तो वहीं इस लिस्ट में अब एक और भोजपुरी गाना जुड़ गया है।

ये भोजपुरी गाना भी यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है और ट्रेंड में शामिल है। खास बात ये है कि ये गाना चार दिन पहले ही यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है और सिर्फ चार दिनों में ही यह अब तक 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों को खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी गाना इतना पसंद आया कि लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं और ये खूब ट्रेंड कर रहा है। 

दिलचस्प बात ये है कि फिलहाल इस गाने का केवल ऑडियो ही रिलीज़ किया गया है फिलहाल इस गाने की कोई वीडियो रिलीज़ नहीं हुई है। इसके बावजूद भी ये भोजपुरी गाना दर्शकों को खूब पसंंद आ रहा है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और गीत प्यारे लाल कवि जी का है, वहीं इस गाने को संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को लेकर लोगों में जो क्रेज़ है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी अपलोड कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी