कवि रमण पथ से निगम ने हटाया अवैध निर्माण

पटना नगर निगम की निगरानी कोर्ट के आदेश के आलोक में शुक्रवार को निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 08:43 PM (IST)
कवि रमण पथ से निगम ने हटाया अवैध निर्माण
कवि रमण पथ से निगम ने हटाया अवैध निर्माण

पटना । पटना नगर निगम की निगरानी कोर्ट के आदेश के आलोक में शुक्रवार को निगम की टीम ने नागेश्वर कॉलोनी के कवि रमण पथ से अतिक्रमण हटाया। बताया जाता है कि 1999 में कवि रमण पथ के अपार्टमेंट के सामने अवैध रूप से दुकान बना ली गई। मामले में अपार्टमेंट संचालक ने निगम की निगरानी में मामला दर्ज कराया था। निगरानी न्यायालय ने इसे अवैध करार दिया था। शुक्रवार को नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान शहरी योजना उप निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता विजय लाल, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश भी थे।

chat bot
आपका साथी