पटना एयरपोर्ट पर टूटा पुणे जा रहे यात्रियों के सब्र का बांध, काेलकाता जा रहे विमान को उड़ने से रोका

पटना एयरपोर्ट से पुणे जा रहे हवाई जहाज में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के कारण करीब पांच घंटे तक यात्री फंसे रहे। काफी देर तक कुछ पता नहीं चलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कोलकाता की विमान को उड़ान भरने से रोका।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 18 Mar 2022 09:11 AM (IST) Updated:Fri, 18 Mar 2022 09:11 AM (IST)
पटना एयरपोर्ट पर टूटा पुणे जा रहे यात्रियों के सब्र का बांध, काेलकाता जा रहे विमान को उड़ने से रोका
पटना एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। पटना से पुणे जाने वाला विमान अपने सही समय से पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। पटना से पुणे जाने वाले सारे यात्री निर्धारित समय से फ्लाइट में बैठ भी गए थे। इसी बीच उड़ान भरने के पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद काफी देर तक विमान के उड़ान नहीं भरने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। नाश्‍ता दिए जाने पर या‍त्री शांत हुए। 

फ्लाइट में बैठने के बाद गड़बड़ी का चला पता 

बताया जाता है कि फ्लाइट में यात्रियों के बैठने के बाद तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। पहले तो पायलट ने इसे खुद ही ठीक करने की कोशिश की परंतु ठीक न होने पर ग्राउंड इंजीनियर को बुलाया गया। इसके बाद सारे यात्रियों को उतारकर टर्मिनल भवन में भेज दिया गया। काफी देर तक दोबारा विमान के उड़ान भरने की सूचना नहीं दिए जाने पर यात्री भड़क गए। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को नाश्‍ता परोसा गया जिससे उनका आक्रोश थोड़ा कम हुआ।

शाम तक कोई सूचना नहीं मिलने पर भड़के यात्री 

इस संबंध में यात्री अंकित भारद्वाज ने बताया कि उनलोगों को विमान के उड़ान भरने का समय 3.05 बजे बताया गया था। वे लोग सही समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। विमान भी आ चुका था। सारी तरह की जांच होने के बाद वे लोग विमान में बोर्ड भी हो गए थे। थोड़ी देर बाद उनलोगों को बताया गया कि विमान में खराबी आने के कारण उड़ान में थोड़ी देर लगेगी। शाम तक कोई सूचना न मिलने पर यात्री भड़क गए। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक घंटे तक हंगामा चलते रहा। बाद में विमानन कंपनी प्रबंधन द्वारा बोर्डिंग के लिए सूचना प्रसारित की जाने लगी। रात में 9.15 बजे विमान को पुणे के लिए रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी