वेटनरी कॉलेज देगा पारावेट कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, पटना : बिहार वेटनरी कॉलेज पशुपालन विभाग के कर्मचारियों (पारावेट) को ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)
वेटनरी कॉलेज देगा पारावेट कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण
वेटनरी कॉलेज देगा पारावेट कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, पटना : बिहार वेटनरी कॉलेज पशुपालन विभाग के कर्मचारियों (पारावेट) को एक सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण देगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के कोने-कोने से तकनीकी कर्मचारी आएंगे। इनका चयन पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण से पशु चिकित्सा के क्षेत्र में काफी बदलाव आने की उम्मीद है। तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में पारावेट कर्मचारियों को पशुओं की नई-नई बीमारियों के इलाज में परेशानी होती है।

बिहार वेटनरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. सामंत रे के अनुसार कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई, रिसर्च के साथ-साथ प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया जाएगा। उसी के तहत इस तरह के प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है। पहली बार यह कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज में आयोजित होगा। प्रथम बैच में चालीस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसमें पशुओं के रखरखाव एवं इलाज आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के प्रसार विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार को कोर्स कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिलेगा।

chat bot
आपका साथी