Mukhtar Ansari Death: 'कई दिनों से मुख्तार अंसारी...', बाहुबली की मौत पर भड़के पप्पू यादव, अदालत से कर दी बड़ी मांग

Bihar Politics यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यदव ने मुख्तार अंसारी की बातें याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें धीमा जहर दिया गया था। पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की निष्पक्ष जांच करे। सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द इसपर संज्ञान ले।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Fri, 29 Mar 2024 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 10:56 AM (IST)
Mukhtar Ansari Death: 'कई दिनों से मुख्तार अंसारी...', बाहुबली की मौत पर भड़के पप्पू यादव, अदालत से कर दी बड़ी मांग
मुख्तार अंसारी की मौत पर पप्पू यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया (जागरण)

HighLights

  • पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख जताया है।
  • मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते अस्पताल में हो गई।

डिजिटल डेस्क, पटना। Mukhtar Ansari Death News Hindi:  गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पांच बार के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली से जुड़े लगभग 63 आपराधिक मामले चल रहे थे। मुख्तार अंसारी की मौत पर अब बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर मुख्तार अंसारी की मौत (Mukhtar Ansari Death) पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार से कई सवाल दागे हैं। पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी को जहर देने का आरोप लगाया है।

मुख्तार अंसारी ने कई दिनों से धीमा जहर देने का आरोप लगाया था: पप्पू यादव

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि कई दिन से मुख्तार अंसारी आरोप लगा रहे थे उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था। देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक है। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।

पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी ये मांग

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत के बाद पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। उन्होंने शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देश में स्वतंत्र जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari Death: 'कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने...', पूर्व बाहुबली की मौत पर गुस्से में तेजस्वी; कर दी बड़ी मांग

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, यह दिग्गज JDU नेता आरजेडी में होगा शामिल

chat bot
आपका साथी