Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में जोर-शोर से चल रही पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ निगरानी भी जरूरी

पंचायत चुनाव के दौरान अधिकारी कर्मचारी और मतदाता सख्ती से नियमों के पालन को लेकर सजग रहें रक्षा बंधन दुर्गापूजा से लेकर छठ तक कोरोना संक्रमण रोकने के लिए संवेदनशील रहने की जरूरत होगी। ध्यान रहे कि होली जैसी गलती हुई तो दिक्कत बढ़ेगी।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 01:39 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 01:39 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में जोर-शोर से चल रही पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ निगरानी भी जरूरी
राज्य में जोर-शोर से चल रही पंचायत चुनाव की तैयारी। प्रतीकात्मक

पटना, स्टेट ब्यूरो। बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जल्द तिथियां घोषित हो जाएंगी। छठ पर्व के पहले चुनाव संपन्न करा लेने की कोशिश है। सब कुछ तय हो गया है। बैलेट पेपर तैयार हैं। उन्हें प्रकाशित करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। विभिन्न प्रदेशों से ईवीएम मंगा ली गई हैं। उन्हें भी क्षेत्र के अनुसार तैयार किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में चुनाव को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान की जा रही है। पिछले चुनावों के अनुभव के आधार पर पुलिस मुख्यालय अपने स्तर से भी सुरक्षा बलों की जरूरत का आकलन कर रहा है। यह तो सामान्य तैयारियां हैं। बड़ी चुनौती है कोरोना।

यह जरूर है कि कोरोना के मामले कम हो गए हैं। संक्रमित होने वाली संख्या सीमित हो गई है, लेकिन सभी जानते हैं कि खतरा टला नहीं है। जरा सी लापरवाही दूसरी लहर की तरह भारी पड़ सकती है। यह ठीक बात है कि कोरोना के खतरे के बीच विधानसभा चुनाव कराने का अनुभव प्रशासन को है, जिसका तैयारियां में लाभ मिल रहा है, लेकिन तैयारियों और जमीनी हकीकत में फर्क होता है। राज्य चुनाव आयोग कोरोना प्रोटोकाल के पालन को लेकर सतर्क है। वैसे अधिकारियों और कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा, जो टीका लगवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान यह शिकायत आम हुई थी कि चुनाव की ड्यूटी करने के दौरान पीठासीन अधिकारी और अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। बिहार में ऐसा नहीं हो, इसके लिए पहले से पूरी तैयारी है, लेकिन देखना होगा कि इन तैयारियों के अनुसार काम होता है कि नहीं।

निगरानी की व्यवस्था भी करनी होगी। पंचायत चुनाव के दौरान अधिकारी, कर्मचारी और मतदाता सख्ती से नियमों के पालन को लेकर सजग रहें, इसकी निगरानी के लिए अलग व्यवस्था बनानी होगी। रक्षाबंधन से लेकर छठ पूजा तक बिहार में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा रहेगा। इसी वर्ष होली के पहले संक्रमितों की संख्या एकदम कम थी। होली के बाद तेजी से बढ़ी।

chat bot
आपका साथी