Oops! ये क्या बोल गए केजरी, दिल्ली में नहीं ईमानदार अफसर

बिहार में कदम रखते ही नेताओं की जुबान फिसलने लगती है। इसे चाहे चुनावी ताप का असर कहें या बिहार की आबो-हवा का नशा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इससे नहीं बच सके। देश की राजधानी के अधिकारियों पर ही अंगुली उठा दी।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 07:34 AM (IST)
Oops! ये क्या बोल गए केजरी, दिल्ली में नहीं ईमानदार अफसर

पटना। बिहार में कदम रखते ही नेताओं की जुबान फिसलने लगती है। इसे चाहे चुनावी ताप का असर कहें या बिहार की आबो-हवा का नशा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इससे नहीं बच सके।

देश की राजधानी के अधिकारियों पर ही अंगुली उठा दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दोस्ती में ऐसे रमे की ख्याल ही न रहा क्या बोल गए। जब तक समझ आया तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गुरुवार को पटना में आयोजित एक सेमिनार में पहले तो जमकर केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकाली, उसके बाद बिहार की तारीफों के पुल बांध दिए। नालंदा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से यहां के महापुरुषों तक का खूब बखान किया। बिहार के सुशासन के नारों की गूंज दिल्ली पहुंच रही है, ये भी बताया। लेकिन इन सबके बीच अपनी ही दिल्ली के बारे में ऐसी बात बोल गए जिसकी किसी ने उम्मीद भी न की थी।

बिहार में हुए जोरदार स्वागत से अभिभूत केजरीवाल ने कह दिया दिल्ली में तो ईमानदार अफसर ही नहीं हैं। समारोह में केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में ईमानदार अधिकारियों की कमी थी, जिसके कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारी मांगे। उन्होंने मांग पर फौरन काबिल अफसर भेज दिए, लेकिन केंद्र की सरकार को यह रास नहीं आया। उसने इस काम में भी अड़ंगा डाल दिया।

केजरीवाल गुरुवार को बिहार लोक सेवाओं के अधिकार कानून के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर अधिवेशन भवन में 'कुशल लोक सेवा प्रणाली के माध्यम से नागरिकों का सशक्तीकरण' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करने पटना आए हुए थे।

chat bot
आपका साथी