Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस से सिर्फ दो स्टार प्रचारक

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस से सिर्फ दो स्टार प्रचारक तय हुए हैं। इसके लिए अखिलेश के अनुभव को सम्मान दिया गया है। कन्हैया का कद भी बढ़ रहा है। पार्टी अध्यक्ष खरगे प्रियंका समेत कुल 40 नेताओं को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

By Sunil RajEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM (IST)
Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस से सिर्फ दो स्टार प्रचारक
Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बिहार कांग्रेस से सिर्फ दो स्टार प्रचारक

सुनील राज, पटना। वापमंथ की राजनीति को छोड़ कांग्रेस के साथ आए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कद लगातार पार्टी में बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके सह यात्रा के रूप में साथ चलने वाले कन्हैया को अब पार्टी ने त्रिपुरा चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।

शनिवार को कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी जैसे बड़े नेता स्टार प्रचारक हैं। बिहार से इस सूची में सिर्फ दो नेताओं का जगह मिली है।

पहला नाम बिहार कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष व पार्टी के राज्यसभा सदस्य डा. अखिलेश प्रसाद का है। जबकि बिहार कांग्रेस से इस सूची में जिस दूसरे नेता का नाम है वह हैं कन्हैया कुमार। डा. अखिलेश और कन्हैया बिहार कांग्रेस के वह चेहरे हैं जो अपने बूते कुछ कर गुजरने का माद्दा रखते हैं।

यही वजह है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को पराजय मिली तो केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार संगठन में परिवर्तन कर डा. अखिलेश प्रसाद के बिहार की कमान देने का मन बना लिया। हालांकि इस फैसले को थोड़ा विलंब से प्रभावी किया गया।

अखिलेश के अलावा बिहार कांग्रेस में जो दूसरा चेहरा है वह है कन्हैया कुमार का। कन्हैया लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेते हैं। गंभीर शख्सियत वाले कन्हैया अपने छात्र संगठन के दिनों से भाजपा और उसकी नीतियों को लेकर हमलावार रहे हैं। उनका यही तेवर कांग्रेस की धार है।

अब बिहार के इन दो दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बता दिया है कि डा. अखिलेश प्रसाद जैसा अनुभवी अध्यक्ष और कन्हैया जैसे युवा चेहरे की बदौलत बिहार में आने वाले चुनाव में उसे अपना बेहतर भविष्य दिख रहा है।

पार्टी भी यह भी देख रही है कि बिहार की पक्ष-विपक्ष की राजनीति में इन दिनों जिस जाति का सर्वाधिक बोलबाला है ये दोनों नेता भी उसी जाति से आते हैं। अब इन्हें स्टार प्रचारक बनाकर बता दिया है कि कांग्रेस बिहार में बड़े बदलाव की कहानी लिखने को पूरी तरह तैयार है।

chat bot
आपका साथी