तमिलनाडु से पटना जू में आएगा एक जोड़ा बाघ

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान का प्रशासन जेबरा के बाद अब बाघ लाने की कवायद में जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 07:14 PM (IST)
तमिलनाडु से पटना जू में आएगा एक जोड़ा बाघ
तमिलनाडु से पटना जू में आएगा एक जोड़ा बाघ

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान का प्रशासन जेबरा के बाद अब बाघ लाने की कवायद में जुट गया है। कोलकाता से मादा जेबरा के आने के बाद जोड़ा लग गया है। अब तमिलनाडु से बाघ लाकर प्रजनन में सुधार करने की तैयारी है। बाघ को लाने के पहले उद्यान निदेशक अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम जाएगी और बाघ सहित आने वाले वन्य प्राणियों को देखेगी। उसके बाद चेन्नई से बाघ को पटना लाया जाएगा। यानी बाघ आने में अभी थोड़ा समय लगेगा।

तमिलनाडु के बंडरुलु चिड़ियाघर, चेन्नई से एक जोड़ा बंगाल टाइगर के साथ कई वन्य प्राणी आएंगे। बदले में संजय गांधी जैविक उद्यान की ओर से एक नर गैंडा और तीन घड़ियाल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के प्रधान सचिव, वन विभाग के विशेष आग्रह पर गैंडा दिया जा रहा है। स्थानीय चिड़ियाघर में पांच टाइगर हैं। एक जोड़ा बंगाल टाइगर के आने के बाद प्रजनन में सुधार आएगा। एक जोड़ा लॉयन टेल मकाक के आने के बाद स्थानीय चिड़ियाघर के म्यूर रेस्तरां के पास का लॉयन टेल मकाक के वर्षो से खाली केज में रौनक आ जाएगी। विश्व के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग का भी एक जोड़ा आ जाने से इनकी संख्या में वृद्धि होगी। एक जोड़ा सफेद मोर आ जाने के बाद इसकी भी कमी दूर हो जाएगी। स्थानीय चिड़ियाघर में सिर्फ एक सफेद मोर है। पांच जोड़ा पेंटेड स्टार्क और आएगा। यह बगुले की तरह होता है। चिड़ियाघर में इसके पहुंचने से दर्शकों में आकर्षण भी बढ़ेगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि एक जोड़ा भेड़िया और रेटिकुलेटेड पाइथन (अजगर) भी शीघ्र आएगा। अभी चिड़ियाघर में रॉक पाइथन है।

chat bot
आपका साथी