केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही

पटना। राजधानी में बारिश के बाद हुए जलजमाव से पीड़ित एक युवक ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्रि्वनी चौबे पर स्याही फेंक अपना आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 07:02 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही

पटना। राजधानी में बारिश के बाद हुए जलजमाव से पीड़ित एक युवक ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर स्याही फेंक अपना आक्रोश प्रकट किया। स्याही फेंकने के बाद युवक तुरंत फरार हो गया। वह जाप का प्रदेश सचिव बताया जा रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में घटना उस समय हुई, जब मंत्री डेंगू मरीजों का हालचाल जानने के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थिति देखने गए थे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को पूर्वाह्न करीब नौ बजे पीएमसीएच में डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे थे। मरीजों का हालचाल जानने के बाद वह अस्पताल में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की वर्तमान स्थिति देखने चले गए। वहां से वह अधिकारियों के साथ लौट रहे थे और गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि सुरक्षाकर्मियों के पीछे से निशांत झा नाम का एक युवक पहुंचा और मंत्री पर स्याही फेंक तुरंत फरार हो गया। मंत्री ने अपने गार्डो को युवक को पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन तब तक युवक भाग निकला था। बाद में परिसर के बाहर युवक ने पत्रकारों से बातचीत में खुद को जन अधिकार पार्टी (जाप) का प्रदेश सचिव बताया। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इससे इन्कार किया। लेकिन उन्होंने घटना को सही ठहराते हुए कहा, जलजमाव को लेकर राजधानीवासियों में काफी आक्रोश है। आज की घटना उसी आक्रोश की परिणति है।

वहीं मंत्री को पीएमसीएच में भ्रमण कराने वाले अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा, अस्पताल में वर्तमान में 39 डेंगू मरीज भर्ती हैं। उनका अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जा रहा है। मंत्री ने भी मरीजों को देखने के बाद अस्पताल की तैयारियों व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि किसी भी डेंगू मरीज को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़े, इसका ख्याल रखा जाए। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की धीमी गति पर जाहिर की नाराजगी

पीएमसीएच परिसर में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की गति काफी धीमी देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने कहा, इस वर्ष हॉस्पिटल बन जाना था, लेकिन अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका। जबकि इसके लिए दो वर्ष पहले ही धन दिया जा चुका है। यहां पर 180 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है।

chat bot
आपका साथी