अब प्रशांत किशोर अपनी किताब में बताएंगे भारतीय वोटरों की उम्मीद

बिहार में महागठबंधन की महाविजय के नीतिकार रहे और पूर्व में ब्रांड नरेंंद्र मोदी को लेकर चर्चा में आए प्रशांत किशोर 2016 में अपनी किताब के साथ लोगों के बीच सामने आएंगे। आम तौर पर मीडिया से दूरी बनाये रखने वाले प्रशांत किशोर ने इसकी पुष्टि भी की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2015 07:26 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2015 11:07 AM (IST)
अब प्रशांत किशोर अपनी किताब में बताएंगे भारतीय वोटरों की उम्मीद

पटना। बिहार में महागठबंधन की महाविजय के नीतिकार रहे और पूर्व में ब्रांड नरेंंद्र मोदी को लेकर चर्चा में आए प्रशांत किशोर नये साल यानी 2016 में अपनी किताब के साथ लोगों के बीच सामने आएंगे। आम तौर पर मीडिया से दूरी बनाये रखने वाले प्रशांत किशोर ने इसकी पुष्टि भी की है।

पेंग्विन रैंडम हाउस की पूर्व संपादक चिकी सरकार के पब्लिकेशन हाउस जगरनॉट के लिए प्रशांत किशोर किताब लिख रहे हैं। सोमवार को जगरनॉट ने 2016 के लिए अपने कैटलॉग को जारी किया। कैटलॉग में इस बात की जानकारी दी गयी है कि प्रशांत नॉन फिक्शन सेक्शन में उनके लेखक होंगे। चिकी सरकार ने स्वयं इसका ऐलान किया है।

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर अपनी पुस्तक में इस बात का जिक्र करेंगे कि वर्तमान संदर्भ में भारतीय वोटरों को क्या प्रभावित करता है? उनकी उम्मीद या फिर आकांक्षा क्या है? यह भी बताएंगे कि भारतीय वोटर अपने नेताओं से क्या मांगता है? प्रशांत किशोर की यह संभवत: यह पहली पुस्तक होगी।

आम तौर पर मीडिया से अपनी योजना या फिर अपने विषय में बातचीत से परहेज करने वाले प्रशांत किशोर ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि वह किताब लिख रहे हैं। किशोर ने कहा कि चिकी सरकार उनकी दोस्त हैं और उन्होंने इस विषय पर किताब लिखने का आग्रह किया था।

बिहार के बक्सर के रहने वाले प्रशांत किशोर ने अपने करियर का आरंभ यूएन के हेल्थ सेक्टर से किया था। बाद में वह 2014 में वह नरेंद्र मोदी के कैंपेन से जुड़े। सीटिजन फार एकाउंटबिलिटी एंड गवर्नेंस की स्थापना के बाद चर्चा में आए प्रशांत किशोर ने चाय पे चर्चा और नमो के अन्य अभियान के लिए जाने जाते हैं। बिहार चुनाव के ऐलान के पहले एक एक्टिविस्ट के रूप में प्रशांत किशोर यहां नीतीश कुमार के साथ जुड़े। पर्चे पे चर्चा और बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो कैंपेन को प्रशांत किशोर ने लांच किया। पूरे चुनाव में वह स्ट्रैटजिस्ट के रूप में काम करते रहे।

chat bot
आपका साथी