वन टाइम नहीं सतत अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना। राजधानी में सड़कों और फुटपाथों पर सुरक्षित यात्रा में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटा

By Edited By: Publish:Mon, 08 Feb 2016 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2016 03:07 AM (IST)
वन टाइम नहीं सतत अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना। राजधानी में सड़कों और फुटपाथों पर सुरक्षित यात्रा में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान को वन टाइम के तर्ज पर नहीं बल्कि सतत अभियान का रूप दिया जाएगा। वैसे प्रमंडलीय आयुक्त और सरकार के स्तर पर दोबारा कब्जा होने पर थानाध्यक्ष पर जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में चलाये जा रहे अभियान के बाद दूसरे चरण की कार्रवाई होगी। किसी भी हाल में अतिक्रमण से मुक्त कराए गए स्थल को कब्जा नहीं होना चाहिए। स्थानीय पुलिस को इसके लिए जवाबदेह बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी