नित्यानंद बोले- लालू ने तेजस्वी को नहीं दी पूरी शिक्षा, इसलिए देते हैं ओछे बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेजस्वी को महज नौवीं तक पढ़ाकर छोड़ दिया। यही वजह है कि वे ओछे बयान देते हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:52 PM (IST)
नित्यानंद बोले- लालू ने तेजस्वी को नहीं दी पूरी शिक्षा, इसलिए देते हैं ओछे बयान
नित्यानंद बोले- लालू ने तेजस्वी को नहीं दी पूरी शिक्षा, इसलिए देते हैं ओछे बयान

पटना [राज्य ब्यूरो]। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेजस्वी को महज नौवीं तक पढ़ाकर छोड़ दिया। यही वजह है कि तेजस्वी मुंबई भाजपा महानगर द्वारा दिए गए प्रतीकात्मक पोस्टर चेक में शाब्दिक अशुद्धियों को लेकर ओछा बयान दे रहे हैं। नित्यानंद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के समक्ष पार्टी द्वारा बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए एकत्र की गई राहत सामग्री का ब्योरा पेश कर रहे थे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब राजद की सरकार थी तो बाढ़ में दूध घोटाला हुआ था। बच्चे दूध के लिए बिलबिलाते रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। लालू द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर भी नित्यानंद ने करारा पलटवार किया।

कहा कि बिहार में कानून का राज है और रहेगा। नित्यानंद ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की बेचैनी लाजिमी है। जब सोनिया गांधी और राहुल खिसकते जनाधार से बेचैन हैं तो अशोक चौधरी क्यों नहीं होंगे। उन्होंने अशोक चौधरी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उनका स्वागत है। 

राय ने मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष आशीष सेलार के प्रति बहुत आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस आपदा की घड़ी में बिहार को 1 करोड़ 25 लाख रुपये का चेक सहायता के तौर पर दिया। इसके अलावा राय ने उन सभी का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने आपदा पीडि़तों की मदद के लिए 69 लाख 68 हज़ार 837 रुपये की राशि दान की। राय ने कहा कि भाजपा मुख्यालय से 765 ट्रक सामान बिहार के विभिन्न बाढग़्रस्त क्षेत्रों में अब तक भेजा जा चुका है। 

chat bot
आपका साथी