बिहार की महिलाओं से स्कूलों की जांच कराएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नई जिम्मेदारी सौंपने का एलान किया है। अब महिलाएं स्कूलों की निगरानी करेंगी और सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 15 Jun 2016 08:41 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jun 2016 06:10 PM (IST)
बिहार की महिलाओं से स्कूलों की जांच कराएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना [वेब डेस्क]। बिहार में पूर्ण शराबबंदी में जीविका की महिलाओं की अहम भागीदारी से गदगद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें एक और नई जिम्मेवारी दी है। इंटर में टॉपर घोटाले से आहत नीतीश ने अब स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को स्कूलों की भी जांच की जिम्मेदारी दी है।

पटना में जीविका के कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने यह घोषणा की कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्कूलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महिलाएं देखेंगी कि मास्टर साहब आते हैं कि गायब रहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देखेंगी कि विद्यालय समय पर खुल रहे हैं या नहीं। बच्चे और शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं। शिक्षक विद्यालय में पढ़ा रहे हैं या फांकी मार रहे हैं।

पढ़ेंः RESULT SCAM: यहां इंटर का सर्टिफिकेट चाहिए तो बस लाओ पांच लाख... जानिए

राज्य सरकार को सौंपेंगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वो ये भी देखेंगी कि मध्याह्न भोजना योजना, साफ-सफाई, पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था है या नहीं। महिलाएं महीने में कम-से-कम एक बार विद्यालय का औचक निरीक्षण करेंगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट देंगी। उस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को कृष्ण मेमोरियल हॉल में जीविका समूह की महिला सदस्यों की सभा में बोल रहे थे।

महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

नीतीश कुमार ने कहा कि 99 फीसदी बच्चों का नाम विद्यालयों में लिखा गया है। लेकिन 50-60 फीसदी बच्चे ही विद्यालय जाते हैं। आखिर वे स्कूल क्यों नहीं जा रहे। छात्रवृत्ति, कपड़ा, किताब, मध्याह्न भोजन मिल रहा है। उच्च विद्यालय में साइकिल मिल रहा है। सीएम ने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव के ऑफिस से मॉनिटरिंग होगी।

पढ़ेंः देह व्यापार के धंधे से निकलकर भागी युवती ने सुनाई आपबीती, सुनकर सब रो पड़े

शिक्षा विभाग में बनेगा अलग कोषांग

सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग में इसके लिए एक कोषांग बनेगा। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि स्कूल ठीक से चले। बच्चे पढ़ें, शिक्षक पढ़ाएं।

शराबबंदी के बाद बिहार के हर घर में पर्व का माहौल

उन्होंने यह भी कहा कि आज केंद्र सरकार में बैठे हुए लोग विकास पर्व मना रहे हैं। जितना पर्व मनाना हो मनाते रहिए। आज तो बिहार के घर-घर में पर्व का माहौल है। शराब बंदी लागू होने के बाद। कृपा करके ये नकली पर्व मनाने के बजाय ये जो घर-घर में पर्व का माहौल है इसी को अपना लीजिए।

भाजपा अपने शासित राज्यों में शराबबंदी लागू करे

नीतीश कुमार ने कहा कि तीन-चार दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क दुर्घटनाओं पर बोल रहे थे। हमने उनको सलाह दिया कि देशभर में शराबबंदी लागू करा दीजिए। सड़क दुर्घटना में अपने आप कमी आ जाएगी। हम तो केंद्र सरकार से कहेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहेंगे। वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जहां उस राज्य के स्थापना काल से शराबबंदी है। तो कृपा करके कम-से-कम अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों में शराबबंदी लागू करा दें। तब लोग समझेंगे कि आप सचमुच पर्व पर विश्वास रखते हैं।

नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार करेगा विकास

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास करेगा।

chat bot
आपका साथी