कैदियों के लिए नई व्यवस्था, क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद ही जेल में मिलेगी एंट्री

कैदी अब सीधे जेल नहीं जा सकेंगे। क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद ही उन्हें एंट्री मिलेगी। जानें कैसी है नई व्यवस्था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 11:40 AM (IST)
कैदियों के लिए नई व्यवस्था, क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद ही जेल में मिलेगी एंट्री
कैदियों के लिए नई व्यवस्था, क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद ही जेल में मिलेगी एंट्री

पटना, जेएनएन। कोरोना काल में हर कोई संक्रमण से बचना चाह रहा है। इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन भी लगाया है। अब लॉकडाउन अपने चौथे पड़ाव पर पहुंच गया है। इस दौरान कुछ छूट दी गई है। इसके बावजूद शारीरिक दूरी बनाए रखने में ही समझदारी है। ऐसी सतर्कता कैदी भी बरत रहे हैं। अब उन्हें और अन्य को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। कैदी अब सीधे जेल नहीं जा सकेंगे। क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद ही उन्हें एंट्री मिलेगी।

सीधी एंट्री पर लगी रोक

देश के कई केंद्रीय काराओं में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद बिहार की राजधानी पटना स्थित आदर्श केन्द्रीय कारागार बेउर एवं फुलवारी जेल समेत तमाम केंद्रीय काराओं में एहतियात बढ़ा दी गई है। अब कोर्ट से रोजाना आने वाले नए कैदियों की भी सीधी एंट्री पर कारा महानिरीक्षक मिथलेश मिश्र ने रोक लगा दी है।

पटना सिटी व दानापुर के उपकारा में बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर

नये कैदियों के लिए पटना सिटी व दानापुर के उपकारा में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। महिला कैदियों को पटना सिटी तथा पुरुष कैदियों को दानापुर उपकारा में 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करनी होगी। पटना सिटी में 35 और दानापुर में 65 नये कैदियों के लिए व्यवस्था की गई है। यहां रहने के बाद ही उन्हें बेउर अथवा अन्य जेलों में भेजा जाएगा। यह व्यवस्था अगले एक-दो दिन में शुरू कर दी जाएगी।

बिहार में टॉप है पटना

बताते चलें कि पटना में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार की राजधानी में राज्य में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। एेसे में पटना को रेड जोन घोषित किया गया है। एहतियातन सख्ती भी बरती जा रही है। पटनावासियों से जरूरी काम होने पर ही घर से निकले का आग्रह किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी