DGP के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पहुंचे नालंदा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल विशेष विमान से आज पटना पहुंचे। उन्होंने डीजीपी के साथ बैठक की और उसके बाद नालंदा और राजगीर गए। उसके बाद वे गया भी जाएंगे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 12:18 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 06:56 PM (IST)
DGP के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पहुंचे नालंदा
DGP के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पहुंचे नालंदा

पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार को विशेष विमान से पटना पहुंचे। पटना में डीजीपी के साथ बैठक के बाद वे नालंदा और राजगीर गए हैं। जानकारी के मुताबिक वो इसके बाद गया बी जाएंगे। अजीत डोभाल अपने निजी दौरे पर बिहार आए हैं।

पटना पहुंचने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का एयरपोर्ट पर बिहार के डीजीपी समेत कई वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी पटना आई हैं। 

पटना पहुंचने के बाद अजीत डोभाल ने बिहार के डीजीपी के साथ मीटिंग की। दोनों अधिकारियों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस बैठक के बाद डोभाल एयरपोर्ट के वीआईपी गेट से अपने कारकेड के साथ निकल गये और इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी यात्रा के दौरान नालंदा जिले के खण्डहर को देखने नालंदा पहुंचे जिसके बाद वे राजगीर गए जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने नालंदा खण्डहर की बारीकी से अवलोकन किया। उनके आगमन को लेकर नालंदा में सुरक्षा काफी कड़ी की गई थी। नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी वहां मौजूद थे।

नालंदा राजगीर के बाद वे गया भी जाएंगे। उनकी ये यात्रा पूरी तरह से निजी बताई जा रही है। डोभाल के पटना आगमन को लेकर पटना के एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। पटना एयरपोर्ट पर डीजीपी केएस द्विवेदी ने उनकी आगवानी की।

chat bot
आपका साथी