शनिचरा पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार से नगर आयुक्त नाराज

पटना। नगर निगम इन दिनों राजधानी के नालों, कैचपिट, मैनहोल की उड़ाही कर रहा है। मंगलवा

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 01:44 AM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 01:44 AM (IST)
शनिचरा पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार से नगर आयुक्त नाराज

पटना। नगर निगम इन दिनों राजधानी के नालों, कैचपिट, मैनहोल की उड़ाही कर रहा है। मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ाही कार्य का जायजा लेने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने कंकड़बाग व बांकीपुर अंचलों में उड़ाही कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सुबह 10 बजे नगर आयुक्त कंकड़बाग अंचल पहुंचे। वहां उन्होंने रामलखन पथ, अशोक नगर, चांदमारी रोड आदि इलाकों में चल रहे कार्यो को देखा। हिदायत दी कि उड़ाही का काम ठीक ढंग से करें। नगर आयुक्त ने इस काम में कुछ और मजदूरों को काम पर लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम को दिया। इस बात पर नाराजगी जताई कि आखिर निर्देश के बावजूद नाला उड़ाही की वीडियोग्रॉफी क्यों नहीं कराई जा रही है। यहां से नगर आयुक्त बांकीपुर अंचल के सैदपुर नाला की उड़ाही का निरीक्षण करने पहुंचे। देखा कि एक दो स्थानों पर पानी का बहाव बाधित है। उन्होंने संबंधित एरिया में दोबारा उड़ाही कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी अब्दुल हमीद को दिया। आगे बढ़ने लगे तो नाला उड़ाही के कारण सड़क जाम मिला। बकरी मंडी में सभी अधिकारियों ने अपनी गाड़ी छोड़ दी। फिर बाइक से नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, मुख्य सफाई निरीक्षक आदि बाइक से शनिचरा तक गए और बाइक से ही वापस लौटे। नगर आयुक्त ने शनिचरा में पुल निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे पुलिया का निरीक्षण किया। इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण नाले में पानी का बहाव बाधित हो रहा है। देखा कि जिस रफ्तार से वहां पुलिया निर्माण का काम जारी है, उससे इस बरसात में भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा। नगर आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पुल निर्माण निगम से पत्राचार करने की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी