विधायक भाई वीरेंद्र समर्थक कांति सिंह बनीं मनेर प्रखंड प्रमुख

मनेर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर भी राजद का कब्जा हो गया। विधायक भाई वीरेंद्र समर्थक कांति देवी प्रमुख चुनीं गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:20 PM (IST)
विधायक भाई वीरेंद्र समर्थक कांति सिंह बनीं मनेर प्रखंड प्रमुख
विधायक भाई वीरेंद्र समर्थक कांति सिंह बनीं मनेर प्रखंड प्रमुख

मनेर । मनेर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर भी राजद का कब्जा हो गया। विधायक भाई वीरेंद्र समर्थक कांति सिंह बुधवार को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनीं गई। विधायक ने इसे पार्टी की जीत बताया।

प्रखंड कार्यालय में प्रमुख का चुनाव कराने के लिए अपर जिला दंडाधिकारी निर्मल कुमार पहुंचे थे। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विनोद दुहन के नेतृत्व में चुनाव हुआ। कुल 25 में 22 सदस्य पहुंचे थे। बांक पंचायत से बीडीसी सदस्य कांति सिंह ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। विरोध में अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। स्कूटनी के बाद उन्हें निर्विरोध प्रमुख के पद पर निर्वाचित किया गया। विधायक के साथ निकाला विजय जुलूस

कांति सिंह ने निर्वाचित होने के बाद विधायक भाई वीरेंद्र के साथ विजय जुलूस भी निकाला। उप प्रमुख उपेंद्र पटेल, पूर्व नपं अध्यक्ष विद्याधर विनोद, सोनू यादव, उपेंद्र यादव, गौतम यादव, अखिलेश सिंह, जीतेंद्र कुमार, रविशंकर चौरसिया, बिरजू यादव आदि ने कांति को बधाई दी। पूर्व प्रखंड प्रमुख के खिलाफ 21 सदस्यों ने लाया था अविश्वास

पूर्व प्रखंड प्रमुख ममता सिंह के खिलाफ 25 में 21 सदस्यों ने बीते 11 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाया था। पांच अक्टूबर को विशेष बैठक में आधे से अधिक सदस्यों ने ममता के विरोध में मतदान किया था। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से अब तक मनेर के दो प्रखंड प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया जा चुका है। ममता से पूर्व स्वीटी कुमारी को अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से हटाया गया था।

--------------------

मनेर में प्रमुख के पद पर राजद का दबदबा, चुनाव में 22 सदस्यों ने लिया हिस्सा, एक ही नामांकन होने से निर्विरोध हो गया चुनाव

----------------------

chat bot
आपका साथी