पटना का अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम बढ़ा

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बुधवार को कोहरे के बावजूद न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 07:25 PM (IST)
पटना का अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम बढ़ा
पटना का अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम बढ़ा

पटना । राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बुधवार को कोहरे के बावजूद न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। कोहरे के कारण देर से धूप निकलेगी।

बुधवार की सुबह पटना में कोहरे के साथ ही हवा में 90 प्रतिशत नमी के कारण ठंड महसूस की गई। दिन में धुंध के कारण धूप में गर्मी नहीं थी। तापमान में वृद्धि से लोगों ने ठंड से राहत जरूर महसूस की। गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।

गया का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी 50 प्रतिशत आंकी गई। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम 7.1 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में सबसे सर्द सबौर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

-------

: आज संभावित तापमान :

शहर - न्यूनतम -अधिकतम

पटना - 11 - 24

गया - 9 - 26

भागलपुर - 11 - 24

पूर्णिया - 8 - 24

----------

----------

: फरवरी के पहले सप्ताह तक रहेगी धुंध, तापमान में वृद्धि संभव :

- अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना : फरवरी के पहले सप्ताह तक पटना और आसपास के इलाके में धुंध रहेगी। आकाश साफ होने के कारण धूप के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी तक कोहरा छाया रहेगा। 3 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। 5 फरवरी से हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के साथ धुंध छाई रहेगी।

chat bot
आपका साथी