शादीशुदा ने मासूम बच्ची को अकेले में पाकर किया गंदा काम, ससुराल में सिवान पुलिस ने की छापेमारी

सिवान में एक शादीशुदा व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ गंदा काम किया और फरार हो गया है। पीड़ित के स्वजनों के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपित के ससुराल में भी छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:29 PM (IST)
शादीशुदा ने मासूम बच्ची को अकेले में पाकर किया गंदा काम, ससुराल में  सिवान पुलिस ने की छापेमारी
सिवान में मासूम बच्ची के साथ गंदा काम। सांकेतिक तस्वीर

आंदर(सिवान), संवाद सूत्र। जिले के थाना क्षेत्र के एक गांव में  मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आठ दिनों से फरार आरोपित शंभू राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ससुराल पहुंची। हालांकि यहां पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। आरोपित यहां से फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि ने दुष्कर्म की घटना के बाद से आरोपित गांव में छिप कर रहा है। पुलिस जब गिरफ्तारी के लिए जा रही है तो   गांव के लोग पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अपने ससुराल एमएच नगर थाना में रह रहा है। वहां जाने के बाद ससुराल वालों ने बताया कि वह यहां नहीं आया है।

इसके बाद जीरादेई थाना क्षेत्र में उसके रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वहां भी उसका अता पता नहीं चल पाया। पीड़ित मासूम के स्वजनों ने बताया कि दुष्कर्मी की गिरफ्तारी ना हो इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि समझौता कराने में लगे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने कहाकि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है किसी भी हाल में उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

खेत में ले जाकर किया गंदा काम

घटना से संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले आरोपित शंभू राम ने अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ गंदा काम किया है। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की घर में घर में अकेली थी। बच्ची को अकेले देखकर आरोपित शंभू राम की नीयत खराब हो गई।

आरोपित मासूम लड़की को बहला फुसलाकर मछली पकड़ने के लिए खेत की तरफ ले गया और उसके बाद उसके साथ गंदा काम किया और वहां से फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर पूरी घटना के बारे में अपने घर वालों को बताया। जिसके बाद पीड़ित के स्वजनों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस लगातार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

chat bot
आपका साथी