पटना के 'सिंघम' मनु महाराज बने डीआइजी, कई अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

सरकार ने वर्ष के अंत में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति की सौगात दी है। इसमें पटना के सिंघम मनु महाराज को डीआइजी बनाया गया है।

By Edited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 11:35 AM (IST)
पटना के 'सिंघम' मनु महाराज बने डीआइजी, कई अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
पटना के 'सिंघम' मनु महाराज बने डीआइजी, कई अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
पटना, जेएनएन। 'सिंघम' नाम से मशहूर पटना के एसएसपी मनु महाराज अब पटना के साथ राज्य की कानून व्यवस्था पर नगर रखेंगे। सरकार ने वर्ष के अंत में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति की सौगात दी है। गृह विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। बिहार कैडर के 2001 बैच के दो पुलिस अधिकारी को पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई है।

इसमें विनोद कुमार-2 और सौरभ कुमार हैं। उधर, 2005 बैच के छह अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) बनाया गया है। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज के अलावा क्षत्रनील सिंह, एम सुनील कुमार नायक, राजेश त्रिपाठी, अशोक कुमार और नवल किशोर सिंह हैं। इसके अलावा एसएसपी रैंक में कार्यरत सात अधिकारियों को वेतनमान का लाभ दिया गया है। इसमें अशोक कुमार, उमाशंकर प्रसाद, सुजीत कुमार, लांडे शिवदीप वामनराव, गरिमा मलिक, एस प्रेमलथा और सिद्धार्थ मोहन जैन हैं।
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वरिष्ठ श्रेणी में सुधार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 42 आइपीएस अधिकारियों के वरीयता श्रेणी में सुधार किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे अधिकारियों को वरिष्ठता में एक वर्ष का लाभ दिया गया है। अब 2001 बैच के बजाए इन अधिकारियों को बैच बदल कर 2000 कर दिया गया है। वरीयता का लाभ पाने वाले अधिकारियों में असगर ईमाम, सुधीर कुमार, अजीत कुमार राय, मो. मंसूर अहमद, मो. रहमान, मिठु प्रसाद, सुकन पासवान, वरूण कुमार सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद, विनोद कुमार-2, सौरभ कुमार, अनिल कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार वर्मा, कुमार एकले, रत्‍‌नमणि संजीव, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद चौधरी, बीरेंद्र नारायण झा, शंकर झा, शिव कुमार झा, ललन मोहन प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह, शेखर कुमार और जितेंद्र मिश्रा हैं। सभी अधिकारी डीआइजी के पद तैनात हैं।
chat bot
आपका साथी