नीतीश के बाद अब मांझी चले UP की राह, NDA से अलग लड़ेंगे विस चुनाव!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी यूपी चुनाव में कूदेगी। इस अभियान में वह एनडीए का हिस्सा रहेगा या नहीं, इसपर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2016 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2016 03:43 PM (IST)
नीतीश के बाद अब मांझी चले UP की राह, NDA से अलग लड़ेंगे विस चुनाव!

पटना [वेब डेस्क]। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश की राह पकड़ ली है। मामला यूपी मिशन का है। मांझी भी बहुत जल्द यूपी के सियासी समर में कूदने जा रहे हैं। इस सिलसिले में गुरुवार (11 अगस्त) को 'हम' की बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो मांझी की पार्टी यूपी में भाजपा से अलग चुनाव लड़ सकती है।

जल्द ही पार्टी सार्वजनकि करेगी नीति

'हम' के प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल ने बताया कि यूपी के लिए मुकेश सहनी से बात की गई है। जल्द ही पार्टी यूपी चुनाव को लेकर अपनी नीति सार्वजनिक कर देगी। सूत्रों के अनुसार मांझी 15 अगस्त के बाद यूपी का दौरा शुरु करेंगे। यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मांझी सभाएं कर सकते हैं। मिशन यूपी के लिए 'हम' वहां अपने कार्यालय भी खोलेगा।

पढ़ें : यूपी में सपा, बसपा व भाजपा के खिलाफ चेहरा बनने की कोशिश में CM नीतीश

अकेले दम लड़ सकते चुनाव

यूपी में मांझी अकेले चुनाव लड़ेंगे या भाजपा के साथ एनडीए का हिस्सा रहेंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है। हम की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि मांझी यूपी में एनडीए से अलग चुनाव लड़ सकते हैं।

पढ़ें : सपा नेता आजम खान ने नीतीश को सराहा, जदयू ने कहा- देर आए, दुरुस्त आए

जदयू व सपा ने कसे तंज

उधर, मांझी के यूपी मिशन पर जदयू और सपा ने तंज कसे हैं। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मांझी की इस तैयारी को बिना मतलब का अभ्यास बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में तो मांझी चाह कर भी कुछ कर नहीं सके। ऐसे में वे यूपी में कोई तीर माने नहीं जा रहे। सपा ने भी कहा ळे कि यूपी में मांझी का मिशन सफल नहीं होने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी