पटना जंक्शन स्थित होटल में चाकू गोदकर युवक की हत्या, आरोपित फरार Patna News

पटना जंक्शन स्थित एक होटल में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम पेट में चाकू गोदकर दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 10:51 AM (IST)
पटना जंक्शन स्थित होटल में चाकू गोदकर युवक की हत्या, आरोपित फरार Patna News
पटना जंक्शन स्थित होटल में चाकू गोदकर युवक की हत्या, आरोपित फरार Patna News
पटना, जेएनएन। राजधानी में शनिवार को एक युवक की होटल में हत्या से सनसनी फैल गई। मर्डर चाकू गोदकर किया गया। वारदात पटना जंक्शन स्थित होटल आदर्श में हुई। मृतक की पहचान विक्रम झा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाद होटल को सील कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया का धमदाहा निवासी विक्रम झा लोन दलाली का काम करता था। एक गाड़ी न निकाल पाने की वजह से उसका लक्ष्मी बेसरा नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी को लेकर उसकी हत्या की गई।

शनिवार को सुबह विक्रम पटना जंक्शन स्थित होटल आदर्श में रुका था। यहीं लक्ष्मी आ गया। दोनों के बीच कुछ देर विवाद हुआ उसके बाद लक्ष्मी ने विक्रम के पेट में चाकू गोद दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
chat bot
आपका साथी